Full Version →

ब्रेकफास्ट में ऐसे बनाइए मटर कुल्चा

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

मटर कुलचा एक ऐसी डिश है जिसे खाना आमतौर पर हर कोई पसंद करता है. इसे कई लोग छोले कुलचे भी कहते हैं. इसका स्वाद बहुत ही अच्छा होता है.

Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मटर को रातभर के लिए एक कटोरी में भिगोकर रख दें.
  2. 2
    अगले दिन मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में पानी, हल्दी , मीठा सोडा, थोड़ा सा नमक और मटर डालकर दो सीटी में उबाल लें.
  3. 3
    प्रेशर के पूरी तरह से निकलते ही मटर को एक कटोरी में निकालकर हल्का-हल्का मैश कर लें.
  4. 4
    अब इसमें प्याज, हरी मिर्च , टमाटर, चाट मसाला, अमचूर पाउडर और नमक मिलाएं.
  5. 5
    नींबू का रस मिलाकर इसे पैन में डालें और दोबारा 2 से 3 मिनट तक मीडियम आंच में पकाएं.
  6. 6
    मटर तैयार है. हरे धनिये से गार्निश करें.
  7. 7
    कुलचा बनाने की विधि:
  8. 8
    सबसे पहले मैदे में दही, चीनी, बेकिंग सोडा , नमक और तेल डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें.
  9. 9
    अब गुनगुने पानी से मैदे को गूंद ले और लगभग 3 घंटे के लिए इसे अलग रख दें.
  10. 10
    तय समय के बाद हथेलियों पर तेल लगाकर इसे दोबारा गूंद लें.
  11. 11
    गूंदे हुए मैदे की लोइयां बनाकर इन्हें मोटा बेलें. ऊपरी सतह पर कसूरी मेथी और हरा धनिया छिड़क इसे हल्के हाथों से दबा दें.
  12. 12
    धीमी आंच में एक तवे पर तेल डालकर गरम करें.
  13. 13
    तेल के गरम होते ही कुलचे को तवे पर डालकर दोनों तरफ से सेंक लें. इसी तरह बाकी के सभी कुलचे सेंक लें.
  14. 14
    तैयार है मटर कुलचा.
#how to make matar kulcha recipe in hindi #matar #indian kitchen #indian recipe #masala matar #kulcha recipe #paneer kulcha #kulcha bread pizza #butter kulcha #kulcha pizza #north indian dish
View Full Version