पनीर की सब्जियों में ज्यादातर लोग मटर पनीर का स्वाद बहुत पसंद करते हैं. रोटी, पराठा या नान, इसे किसी के भी साथ सर्व किया जा सकता है. कई लोग इसे सादे चावल के साथ भी खाते हैं.
Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
1584 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक कप हरी मटर के दाने
250 ग्राम पनीर (चौकोर टुकड़ो में कटा हुआ), एक प्याज कटा हुआ
2 हरी मिर्च कटी हुई, लहसुन की 2 से 3 कलियां, आधा इंच अदरक का टुकड़ा कटा हुआ
2 टमाटर कटे हुए
6 से 7 काजू, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर
1/4 चम्मच गरम मसाला पाउडर
स्वादानुसार नमक, तेल
🍳 विधि
1
मटर पनीर बनाने के लिए सबसे पहले एक कप में गुनगुना पानी लेकर, उसमें 10 से 15 मिनट के लिए काजू भिगो दें.
2
अब एक बर्तन में पानी डालकर उसमें मटर के दाने और आधा छोटा चम्मच नमक डालें और मध्यम आंच पर मटर के नर्म होने तक उबालें.
3
प्याज, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को एक साथ मिक्सी में पीस कर ग्रेवी के लिए पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद भिगोए हुए काजू को भी मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें.
4
मिक्सी में टमाटर पीस कर उसकी प्यूरी बना लें.
5
गैस पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें, फिर तेल में ग्रेवी के लिए तैयार प्याज का पेस्ट और नमक डालकर, इसे एक बड़े चम्मच से चलाते हुए 5 से 6 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें.
6
फिर ग्रेवी में टमाटर की प्यूरी मिलाकर, 5 से 6 मिनट पकाएं.
7
ग्रेवी से तेल अलग होता दिखने लगे, तो उसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला पाउडर मिक्स करके चम्मच से चलाते हुए 2 मिनट तक भूनें.
8
अब ग्रेवी में काजू का पेस्ट डालकर 1 से 2 मिनट तक पकाएं.
9
इसके बाद कड़ाही में उबले मटर और आधा कप पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स करके, सब्जी को मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकाएं.
10
फिर सब्जी में पनीर के टुकड़े डालकर मिलाएं. इसे 2 से 3 मिनट के लिए और पकने दें.
11
सब्जी अच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद कर दें. लजीज मटर पनीर तैयार है.
#matar paneer#paneer#pea#indian cuisine#popular indian curries