Full Version →

लंच में बनाएं मेथी पकौड़ा कढ़ी

दाल-सब्‍जी वेज,लंच

आपने अब तक कई तरह की कढ़ी खाई और बनाई होंगी, लेकिन आज हम बता रहे हैं मेथी पकौड़ा कढ़ी, जो स्वाद में लाजवाब होती है. खास बात यह है कि इसे माइक्रोवेव में बनाया गया है.

Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
3 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले कढ़ी बनाने के लिए एक कटोरे में पकौड़े के लिए ली गई सामग्री को मिला लें.
  2. 2
    इसमें थोड़ा सा पानी डालते हुए आटे जैसा गूंदकर छोटे-छोटे बॉल्स बना लें.
  3. 3
    बॉल्स पर थोड़ा सा तेल लगाकर माइक्रोवेव सेफ प्लेट में रखकर लगभग 1 मिनट के लिए माइक्रो कर लें.
  4. 4
    जब पकौड़े बेक हो जाएं तो इन्हें अलग रख दें.
  5. 5
    अब एक कटोरे में दही, बेसन, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट, नमक और 1 कप पानी डालकर अच्छी तरह से फेंटकर अलग रख दें.
  6. 6
    एक माइक्रोवेव सेफ कटोरे में तेल डालकर 30 सेकेंड्स के लिए माइक्रोवेव में रख दें.
  7. 7
    इसमें राई, जीरा, हींग, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालें और 1 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखें.
  8. 8
    इस तड़के में दही-बेसन का घोल डालकर मिक्स करें और लगभग 4 मिनट के लिए दोबारा माइक्रोवेव में रखें. (बीच में एक जरूर देख लें ताकि कढ़ी में गांठ न पड़े).
  9. 9
    अब कढ़ी में पकौड़े डालकर 3-4 मिनट के लिए फिर से माइक्रो कर लें.
  10. 10
    तय समय के बाद माइक्रोवेव बंदकर कढ़ी निकाल लें.
  11. 11
    तैयार है मेथी पकौड़ा कढ़ी. हरे धनिये से गार्निश कर गरमागरम चावल के साथ सर्व करें.
#methi pakora kadhi #home made methi pakora kadhi #easy methi pakora kadhi #tasty methi pakora kadhi #methi pakora kadhi in microwave #how to make methi pakora kadhi in microwave #methi pakora kadhi in hindi #how to make methi pakora kadhi in hindi
View Full Version