Full Version →

अलग स्वाद चाहिए तो बनाना सीखिए मिक्स दाल तड़का दही वाली

दाल-सब्‍जी वेज

रोजाना बनने वाली मिक्स दाल खाकर ऊब गए हैं. तो अब बनाना सीखें मिक्स दाल तड़का दही वाली. यकीन मानिए इसका स्वाद आपका जायका बदल देगा.

Servings
2 - 4
★ 4.5
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    मिक्स दाल तड़का दही वाली बनाने के लिए सबसे पहले 1 कटोरे में मसूर दाल, चना दाल, मूंग दाल और उरद दाल मिला लें. इसमें पानी डालकर 20 के लिए भिगोकर रख दें.
  2. 2
    मीडियम आंच पर एक कूकर में घी डालकर गर्म होने के लिए रखें.
  3. 3
    घी के गर्म होते ही तेज पत्ता, दाल चीनी, बड़ी इलायची, लौंग, काली मिर्च, हींग और जीरा डालकर तड़काए.
  4. 4
    मसालों के तड़कते ही अदरक लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और धनिया पाउडर डालकर 2 मिनट तक भूनें.
  5. 5
    तय समय बाद दालों से पानी छान कर कूकर में डालकर 2 से 3 मिनट भूनें .
  6. 6
    अब पानी और नमक डालकर कूकर बंद दें.
  7. 7
    मीडियम आंच पर 3 से 4 सीटी लगाकर आंच बंद कर दें.
  8. 8
    कूकर का प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोलें.
  9. 9
    अब दही डालकर अच्छे से मिला लें.
  10. 10
    तैयार है मिक्स दाल तड़का दही वाली धनियापत्ती से छिड़ककर गर्मागर्म चावल के साथ सर्व करें.
#how to make mix dal tadka recipe in hindi mix dal recipe in marathi #mix dal recipe video #mix dal recipe nisha madhulika #jain mix dal recipe #mix dal recipe pakistani #mix dal recipe in gujarati #mixed dal bengali recipe
View Full Version