मूंगदाल और मूली के पत्ते की सब्जी का स्वाद शायद आपने पहले नहीं चखा होगा. इसमें प्याज और लहसुन डालकर पकाया जाता है. इस मौसम में मूली तो खूब मिल रही है तो आप मूंगदाल और मूली के पत्ते की सब्जी जरूर ट्राई करें...
Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
75 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक तिहाई कप मूंगदाल, एक किलोग्राम मूली के पत्ते
3 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
1 बड़ा प्याज, बारीक कटा हुआ
2-3 कलियां लहसुन, बारीक कटी हुई
2 टमाटर, कटे हुए
2 चुटकी हींग, आधा छोटा चम्मच जीरा, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी
2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई, एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
🍳 विधि
1
मूंगदाल को धोकर, आधा घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
2
मूली के पत्तों को साफ करके मोटी मोटी डंठलें निकाल दें. पत्तों को साफ पानी में अच्छी तरह 2 बार धो लें. धुले हुए पत्तों को चलनी में रखें ताकि इनका पानी निकल जाए.मूंगदाल से बनाइए मीठा रसा बड़ा
3
कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें हींग, जीरा, हरी मिर्च, हल्दी डालकर अच्छी तरह चमचे से चलायें. फिर इसमें लहसुन व प्याज डालकर अच्छी तरह पका लें. जब प्याज पक जाए तो इसमें टमाटर, भीगी हुई दाल और मूली के पत्ते डाल दें. नमक और लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें.मूली का अचार
4
सब्जी में 3-4 बड़ा चम्मच पानी डालें और ढककर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं. सब्जी को खोलकर चेक करें और चमचे से अच्छी तरह चला दें. सब्जी में पानी ज्यादा मात्रा में है तो इसे फिर से ढककर और 5 मिनिट पकने दें. ढक्कन हटाकर चमचे से चलाइये, दाल को चेककर लें, अगर दाल हल्की सी दब रही है तो ठीक है, दाल कच्ची लगे तब उसे और पकाना होगा, सब्जी को ढककर 2-3 मिनट के लिए और पका लें.मूली-गाजर का परांठा
5
मूंगदाल मूली की सब्जी 12-14 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है, आप दाल और पत्तों को दबा कर देखेंगे तो वह मुलायम लगेंगे. अगर सब्जी में पानी ज्यादा लगे तो आंच तेज करके, सब्जी को खुले ही 2-3 मिनट तक पका लें.
6
मूंगदाल, मूली के पत्ते की सब्जी तैयार हैं. इस सब्जी को पराठे या चपाती के साथ सर्व कर सकते हैं.
#moongdal mooli ke patte ki sabji#moongdal ki sabji#mooli ke patte ki sabji recipe in hindi#moongdal palak ki sabji#indian recipes#indian kitchen#how to make moongdal mooli ke patte ki sabji recipe in hindi#moongdal ka halwa#muli ks patte ke parath