Full Version →

पालक-आलू

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

पालक-आलू की डिश स्‍वादिष्‍ट तो है ही साथ में यह सेहत के लिए भी अच्‍छी है. पालक खाने में काफी लोग मुंह बनाते हैं लेकिन पालक-आलू का नाम सुनते ही सब का मन इसे खाने को करने लगता है. आइए जाने इसे घर पर कैसे बनाएं.

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
106 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    पालक को कूकर में डालकर उबाल लें और ठंडा होने पर मिक्सी में फेंटकर प्यूरी बना लें.
  2. 2
    अब तेल गर्म करके आलू के टुकड़ों को सुनहरा फ्राई कर लें.
  3. 3
    दूसरी कड़ाही में दो बड़े चम्मच तेल गर्म करें और उसमें लहसुन, प्याज, अदरक और हरी मिर्च फ्राई कर लें.
  4. 4
    अब उसमें कॉर्न फ्लोर, लाल मिर्च पाउडर व नमक डालकर धीमी आंच पर कुछ देर तक तक चलाएं.
  5. 5
    कटे हुए टमाटर डालकर पाकएं और जब मसाले तेल छोड़ दें तो उसमें पालक की प्‍यूरी डालकर चलाएं.
  6. 6
    अब इसमें 1 1/2 कप पानी डालकर आंच कम करके पैन को ढक दें.
  7. 7
    मिनट धीमी आंच पर पकाएं और बाद में आलू के टुकड़े डालकर मिलाएं और ढक दें.
  8. 8
    मिनट बाद उतर लें. पालक-आलू तैयार है.
  9. 9
    क्रीम से गार्निश करके गरमागर्म रोटी और राइस के साथ सर्व करें.
#Palak paneer #chana palak rice #dal palak #palak-puri
View Full Version