Full Version →

पालक की कढ़ी

दाल-सब्‍जी वेज

कढ़ी में पालक का मजेदार टेस्ट चखने के लिए यहां सीखें पालक की कढ़ी बनाने का आसान तरीका..

Servings
1 - 2
★ 4.6
Rating
59 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    पालक को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें.
  2. 2
    अगर आप दही इस्तेमाल कर रहें तो इसमें एक कप पानी डालकर मथनी से अच्छी तरह मथ लें.
  3. 3
    फिर दही या छाछ में बेसन डालकर अच्छी तरह घोल लें, ध्यान रहे बेसन के गुलठे न पड़ें.
  4. 4
    अब गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें जीरा और मेथी दाना डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
  5. 5
    जब मेथी दाने, जीरे का रंग बदल जाए तो इसमें हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और हींग डालकर 15 सेकंड तक चलाते हुए पकाएं.
  6. 6
    इसके बाद कड़ाही में पालक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  7. 7
    फिर पालक में आधा कप पानी डालकर इसे ढक दें और 5 से 6 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
  8. 8
    अब कड़ाही से ढक्कन हटाकर छाछ-बेसन का घोल, लाल मिर्च पाउडर और नमक पालक में डालकर इसे लगातार चलाते रहें.
  9. 9
    जब कढ़ी में उबाल आ जाए तो इसे चलाना बंद कर दें और धीमी आंच पर कढ़ी को पकने दें.
  10. 10
    कढ़ी ज्यादा गाढ़ी लग रही हो तो इसमें थोड़ा और पानी मिलाकर पकाएं.
  11. 11
    कढ़ी को 20 से 25 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं और इसे बीच-बीच में चलाते रहें.
  12. 12
    यह अच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद कर दें. तैयार है पालक की कढ़ी. इसे धनिया पत्तियों से गार्निश करके चावल और रोटी के साथ सर्व करें.
#palak ki kadhi #kadhi recipe #recipe in hindi #spinach kadhi #how to make palak ki kadhi #palak ki kadhi recipe #indian food recipes
View Full Version