कोफ्ते पसंद हैं तो सादे नहीं अब बनाइये पालक पनीर कोफ्ता करी. जानें इसकी रेसिपी...
Servings
4 - 6
★ 3.9
Rating
32 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
200 ग्राम पालक पेस्ट
200 ग्राम पनीर
1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक, ग्रेवी के लिए
20 देगी मिर्च
100 ग्राम सफेद मक्खन, एक कप टमैटो प्यूरी
50 ग्राम शहद
100 ग्राम क्रीम
10 ग्राम कसूरी मेथी
50 ग्राम खोया
🍳 विधि
1
मध्यम आंच में एक बड़े पैन में घी डालकर गर्म करें.गोभी पनीर कोफ्ता
2
जब घी अच्छी तरह पिघल जाए तो इसमें पालक का पेस्ट डालकर अच्छी तरह पका लें. इसे एक बर्तन में निकाल लें.
3
एक बाउल में पनीर को मैश करते हुए इसमें काली मिर्च, नमक और इलायची पाउडर मिलाएं.
4
मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां बना लें.
5
इन लोइयों को पालक पेस्ट में अच्छी तरह लपेट लें. मसालेदार कीमा कोफ्ता
6
एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें फिर इसमें कोफ्ते फ्राई कर लें.
7
ग्रेवी बनाने के लिए धीमी आंच में एक पैन रखें. इसमें एक चम्मच मक्खन डालकर गर्म होने दें. इसके बाद टोमैटो प्यूरीडालें और 30 मिनट तक पकाएं. (बीच-बीच में चलाते रहें.)
8
अब इसमें पालक प्यूरी, मक्खन, क्रीम, शहद व खोया डालकर 10 मिनट तक पकाएं, फिर उसे दूसरे पैन में छान लें ताकि इसमें कोई भी गांठ न रह जाए. मलाई कोफ्ता बनाने के लिए यहां क्लिक करें...
9
अब फिर गैस पर रखें और कसूरी मेथी का पाउडर बनाकर ग्रेवी में डालें.
10
इस ग्रेवी को कोफ्तों पर डालें और कोफ्तों को बीच से काट दें. डिनर में बनाएं चीज कोफ्ता
11
ग्रेवी को क्रीम से गार्निश कर चावल या नान के साथ सर्व करें और खुद भी मजे से खाएं.
#palak paneer kofta curry#indian kitchen#indian recipes#palak ke kofte#paneer ke kofte#malai kofta cury#malai ke kofte#gobi ke kofte#how to make palak paneer panir kofta curry recipe in hindi