Full Version →

ऐसे बनाइए पालक सरसों का साग

दाल-सब्‍जी वेज

सर्दी का मौसम तो जैसे सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने के लिए ही आता है. यदि आप भी साग बनाने वाले हैं तो इसमें पालक मिक्स कर लें. फिर देखिएगा पालक सरसों के साग का स्वाद कैसा आता है.

Servings
4 - 6
★ 4.1
Rating
142 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    सरसों और पालक के मोटे डंठल हटाकर अच्छी तरह से धो लें. कच्चे और मुलायम डंठल को न हटाएं क्योंकि यह आसानी से गल जाते हैं.
  2. 2
    पालक और सरसों को अलग-अलग रखें क्योंकि सरसों के पत्तों को गलने में ज्यादा समय लगता है जबकि पालक जल्दी गल जाती है.
  3. 3
    अब एक बर्तन में 2 कप पानी गरम करें. इसमें आधा छोटा चम्मच नमक डालें. फिर इसमें सरसों को गलने तक उबालें. इसमें तकरीबन 5 मिनट का समय लगता है.
  4. 4
    अब इसी तरह से पालक को भी उबाल लें. इसमें तकरीबन 2-3 मिनट का समय लगता है. सरसों और पालक को पानी से निकालकर छलनी पर रखें और ठंडा होने दें.
  5. 5
    हरी मिर्च के डंठल हटाकर धो लें.
  6. 6
    अब सरसों, पालक, और हरी मिर्च को ग्राइंडर में मोटा पीस लें. साग को पीसते समय ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा पिसा साग स्वादिष्ट नहीं लगता है. इसलिए हल्का दरदरा ही रहने दें.
  7. 7
    अदरक और प्याज का छिलका हटाकर धो लें और फिर छोटे टुकड़ों में काट लें.
  8. 8
    अब एक कड़ाही में घी गर्म होने के लिए रखें. जब घी गर्म हो जाए तो इसमें कटे प्याज डालकर गुलाबी होने तक भूनें.
  9. 9
    इसमें तकरीबन 3-4 मिनट का समय लगता है. इसके बाद इसमें अदरक डालें और कुछ 8-10 सेकेंड्स तक भूनें.
  10. 10
    अब कड़ाही में मोटा पिसा साग डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें. इसे 3-4 मिनट तक पकाएं.
  11. 11
    मक्‍के के आटे को 2 बड़े चम्मच पानी में घोलकर पेस्ट बनाकर साग में डालें.
  12. 12
    अब साग में नमक, मेथी पाउडर, और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें. साग को लगभग 7-8 मिनट तक पकाएं.
  13. 13
    आंच बंद करके स्वादानुसार नीबू का रस डालें.
  14. 14
    सर्व करते समय साग पर घी डालें और मक्‍के की रोटी, गुड़ के साथ सर्व करें.
#palak sarson ka saag #sarson aur palak ka saag #saag recipe in hindi #palak ka saag #sarson ka saag #makke ki roti #indian kitchen #indian kitchen #how to make palak sarson ka saag recipe in hindi #chane ka saag #mooli patte ka saag #punjabi khana #pun ja
View Full Version