Full Version →

पनीर लबाबदार

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

जब भी कुछ स्पेशल बनाना हो तो भारतीय रसोई में पनीर को हमेशा एक खास जगह मिलती है. और पनीर में कोई हल्की ग्रेवी वाली डिश बनाना चाह रहे हैं तो पनीर लबाबदार ट्राई किया जा सकता है.

Servings
1 - 2
★ 4.1
Rating
178 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    पनीर को गरम पानी में कुछ देर के लिए रखें.
  2. 2
    धीमी आंच में एक बड़े पैन में तेल गर्म करें और प्याज को हल्के सुनहरे होने तक भून लें.
  3. 3
    अब इसमें कटे टमाटर डाल कर करीब एक मिनट तक भूनें.
  4. 4
    जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर कड़छी से चलाएं.
  5. 5
    अब पनीर को छान लें और बराबर आकार के टुकड़ों में काट लें. (सिर्फ 15 मिनट में कूकर में बनाएं पनीर बटर मसाला)
  6. 6
    तैयार मसाले में पनीर के टुकड़े डालें और अच्छी तरह से मिला लें. नमक डाल कर 5 से 10 मिनट तक कम आंच पर पकने दें.
  7. 7
    थोड़ा पानी डालें और उबलने दें, ताकि हल्की ग्रेवी तैयार हो सके. फिर आंच से हटा लें. (झटपट बनेगी गार्लिक पनीर की सब्जी)
  8. 8
    अब इस पर मक्खन और क्रीम डालें.
  9. 9
    अदरक, टमाटर और धनिया से गार्निश करें.
  10. 10
    नोट:
  11. 11
    इसमें कलर लाना हो तो टमाटर के साथ एक चम्मच टमाटर प्यूरी भी डाल सकते हैं.
  12. 12
    अगर ग्रेवी एकदम गाढ़ी चाहिए तो प्याज और टमाटर को भूनने के बाद करीब 5 मिनट तक ठंडा करें और फिर मिक्सर में पीस लें. चाहें तो इसमें एक चम्मच काजू का पेस्ट भी मिला सकते हैं.
#paneer lababdar #paneer ki sabzi #paneer served in restaurant #indian food #indian lunch recipes #indian dinner recipes #paneer recipes
View Full Version