Full Version →

पनीर मिर्च दो प्याजा

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

शेफ के हाथों का जादू घर पर ही चखना चाहते हैं तो लंच या डिनर में ट्राई करें रेस्टोरेंट वाले पनीर मिर्च दो प्याजा का स्वाद. यहां जानें, इसकी लजीज रेसिपी...

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
137 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करने रखें. हरी शिमला मिर्च के सवा इन्च के टुकड़े काटें.
  2. 2
    पैन में छोटी इलाइची, जीरा, धनिया और स्लाइस किया हुआ प्याज डालें और गहरा सुनहरा होने तक भूनें.
  3. 3
    अब उसमें सांभर प्याज डाल कर 2-3 मिनट तक भूनें.
  4. 4
    पनीर को चौकोर टुकड़ों में ‌काट लें. पैन में अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और टमाटर डालें. उसे अच्छी तरह मिलाकर 2 मिनट तक भूनें.
  5. 5
    फिर डालें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर.
  6. 6
    अच्छी तरह मिलाकर फिर डालें शिमला मिर्च, मिर्च और दही. धीमी आंच पर ढक कर तब तक पकाएँ जबतक शिमला मिर्च और भावनगरी मिर्च नरम हो जाए.
  7. 7
    अब नमक डाल कर मिला लें. फिर एक चौथाई कप पानी डालें.
  8. 8
    अब पनीर डालकर हल्के हाथ से मिला लें. धीमी आंच पर ढक कर 5 मिनट तक पकाएं. चपाती के साथ गरमागरम परोसें.
#paneer do mirch pyaza hindi recipe #how to make paneer do mirch pyaza #paneer do mirch pyaza recipe
View Full Version