पनीर टिक्का मसाला बनाने में थोड़ा समय ज्यादा लगता है, लेकिन अब बिना किसी झंझट के और कम मसालों के साथ आप भी आसानी से बना सकते हैं स्वादिष्ट पनीर टिक्का मसाला.
Servings
2 - 4
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
मैरीनेट करने के लिए:
250 ग्राम पनीर
1/2 कप दही
1/2 टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून गरम मसाला
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार, ग्रेवी के लिए:
1 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून गरम मसाला
1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून गरम मसाला, हरा धनिया जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मैरीनेशन की सामग्री एक कटोरी में डालकर मिला लें.
2
फिर पनीर क्यूब्स डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर 15 मिनट के लिए अलग रख दें.
3
मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
4
इसमें मैरीनेट किया हुआ पनीर डालकर फ्राई कर लें.
5
दूसरी और पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
6
इसमें प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें,
7
इसके बाद टमाटर डालकर पकाएं.
8
टमाटर के नरम होने के बाद इसमें हल्दी पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च और नमक डालकर भूनें.
9
मसाले के तेल छोड़ने के बाद इसमें थोड़ा पानी डालकर एक उबाल आने तक पकाएं.
10
फिर फ्राई किया हुआ पनीर डालकर मिक्स कर 5-10 मिनट तक पकाएं.
11
तय समय के बाद गैस बंद कर हरा धनिया डाल दें.
12
तैयार है पनीर टिक्का मसाला. नान के साथ गरमागरम सर्व करें.
#paneer tikka masala#easy paneer tikka masala#tasty paneer tikka masala#home made paneer tikka masala#paneer tikka masala bnae vidhi#paneer tikka masala in hindi#how to make paneer tikka masala