Full Version →

पंजाबी दम आलू

दाल-सब्‍जी वेज

पंजाब अपने खान-पान के लिए जाना जाता है. तो हम भी लेकर आए हैं पंजाबी दम आलू का यह मजेदार जायका. इसे बनाना भी बेहद आसान है.

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
516 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    उबले हुए आलू को छीलकर इनमें कांटे से छेद कर लें.
  2. 2
    गैस पर मध्यम आंच में एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालकर गरम करें. इसमें उबले हुए आलू डालें और हल्के सुनहरे होने तक तल लें. फिर इन्हें एक प्लेट में निकाल लें.
  3. 3
    धनिया, जीरा, इलायची, दालचीनी, लौंग और काजू को मिक्सी में बारीक पीसकर मसाला तैयार कर लें.
  4. 4
    उसी कड़ाही में बाकी तेल गरम करें. फिर इसमें हींग, तेज पत्ता और कटा प्याज डालकर हल्का भूरा होने तक भून लें. इसमें लगभग 1-2 मिनट का समय लगेगा.
  5. 5
    इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और 30 सेकेंड तक भूनें.
  6. 6
    फिर इसमें मसाला पाउडर डालें और 1 मिनट तक भूनें.
  7. 7
    दही को फेंट लें. धीरे-धीरे इसें कड़ाही में डालें और कड़छी से मिलाते रहें.
  8. 8
    अब कड़ाही में हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें और अच्छी तरह मिला लें.
  9. 9
    जैसे ही मसाले से तेल अलग होना शुरू हो जाए तब तक या 2-3 मिनट के लिए इसे कड़छी से लगातार चलाते हुए पकाएं.
  10. 10
    फिर इसमें आलू, कसूरी मेथी, चीनी और नमक डालें और 2 मिनट के लिए कम आंच पर पकाएं.
  11. 11
    फिर मिश्रण में तीन चौथाई कप पानी डालें और मध्यम आंच पर उबालें.
  12. 12
    जब यह उबलने लगे तब ग्रेवी को ढककर धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.
  13. 13
    पंजाबी दम आलू को सर्विंग बाउल में निकालें और हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.
#aaloo #aloo #aalu #punjabi dum aloo #punjabi dish #the taste of punjab #indina kitchen #indian recipes #dum aaloo recipes #aloo ki sabji #how to make punjabi dum aloo recipe in hindi
View Full Version