Full Version →

पंजाबी मेथी मलाई

दाल-सब्‍जी वेज

मलाई और मेथी का अलग स्वाद ट्राई करना चाहते हैं तो घर पर बनाइए पंजाबी मेथी मलाई. जानें इसका तरीका...

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
37 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    पेस्‍ट बनाने की विधि
  2. 2
    सबसे पहले एक ग्राइंडर जार में पेस्‍ट वाली सारी सामग्रियां डालें और थेाड़ा पानी मिलाकर पेस्‍ट बना लें.
  3. 3
    मटर मेथी मलाई बनाने की विधि
  4. 4
    मध्यम आंच पर एक कड़ाही या पैन में तेल या घी गरम करें.
  5. 5
    फिर इसमें तैयार किया पेस्‍ट डालें और 7 से 8 मिनट तक पकाएं.
  6. 6
    जब इसमें से खुशबू आने लगे तब इसे चलाएं और इसमें थोड़ा-सा पानी डालें जिससे पेस्‍ट कड़ाही से चिपके नहीं.
  7. 7
    फिर इसमें कटी हुई मेथी और एक चौथाई कप पानी डालें, आप पानी की मात्रा बढ़ा भी सकते हैं.
  8. 8
    इसे अच्छी तरह मिक्‍स कर के आंच धीमा कर दें और 10 मिनट तक पकाएं.
  9. 9
    अब इसमें मलाई डालें और 5-6 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
  10. 10
    फिर इसमें चीनी और नमक मिलाएं.
  11. 11
    पंजाबी मेथी मलाई को कटी हुई हरी धनिया से गार्निश करें और नान या पराठे के साथ गरमागरम सर्व करें.
  12. 12
    नोट:
  13. 13
    अगर फ्रिज में रखी हुई मलाई का इस्तेमाल कर रहे हैं तो, इसे फ्रिज से कुछ मिनट पहले निकाल कर अच्‍छी तरह से फेंट लें.
  14. 14
    सब्‍जी में गरम दूध की मलाई या फिर बिना फेंटी हुई मलाई न डालें, नहीं तो क्रीमी टेक्‍सचर नहीं आएगा.
  15. 15
    फ्रेश क्रीम का इस्तेमाल करने से स्वाद ज्यादा अच्छा होगा.
#punjabi methi malai #punjabi sabji #punjabi tadka #indian kitchen #indian recipes #how to make punjabi methi malai recipe in hindi #sarson ka saag #malai sabji
View Full Version