अभी तक आपने सलाद और सब्जी बनाने में ही प्याज का इस्तेमाल किया होगा. इससे बना सकते हैं प्याज का सालन, जोकि खाने में काफी लजीज लगेगा...
Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
1035 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
8-10 छोटे प्याज
2 चम्मच सफेद तिल, आधा कप मूंगफली
1 चम्मच जीरा
2 चम्मच साबुत धनिया
3 साबुत लाल मिर्च
1 बड़ा प्याज, कटा हुआ
1 इंच अदरक का टुकड़ा
7-8 लहसुन की कलियां
3 बड़ा चम्मच तेल, आधा चम्मच राई, आधा चम्मच मेथी दाना
6-7 करी पत्ता
1 चम्मच गरम मसाला
1 चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, ढाई कप पानी
2 चम्मच इमली का गूदा/पेस्ट
स्वादानुसार नमक
🍳 विधि
1
सबसे पहले प्याज को छीलकर, धो लें और दोनों साइड से एक-एक चीरा लगा दें.
2
मध्यम आंच में एक पैन में तिल, मूंगफली, जीरा और साबुत धनिया कों अलग-अलग भुन लें.
3
फिर ठंडा होने के बाद इन्हें जार में 3 लाल मिर्च के साथ डालकर पीस लें और निकाल कर अलग रख लें.
4
इसके बाद जार में एक प्याज, अदरक और लहसुन डालकर पीसें और पेस्ट बना लें. इसे भी अलग रख लें.
5
अब कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें और इसमें सभी छोटे प्याज डालकर 1 मिनट तक तल लें.
6
प्याज को किचन पेपर में निकाल लें.
7
अब इसी कड़ाही में राई डालकर भुन लें. फिर इसमें मेथी दाना और करी पत्ते डालें.
8
फिर तैयार किया अदरक-लहसुन व प्याज का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भुन लें.
9
अब इसमें सूखे पिसे मसाले जो हमने तैयार किया है, और हल्दी पाउडर डालकर 5 मिनट तक भुन लें.
10
जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो इसमें ढाई कप पानी डालें और धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं.
11
अब इसमें इमली का पेस्ट मिलाएं और 2-3 मिनट तक पकाने के बाद इसमें तले हुए प्याज व नमक डालें.
12
ढक्कन बंदकर 1-2 मिनट तक पकाएं.
13
आपकी लजीज प्याज सालन की सब्जी तैयार है.
14
इसे रोटी के साथ सर्व करें.
15
नोट :
16
अगर सफेद प्याज मिल जाए तो सालन का जायका और मजेदार लगेगा.
#pyaaz#pyaaj#pyaaz ka salan#pyaaz ki sabji#pyaaz curry#indian recipes#indian kitchen#how to make pyaaz ka salan recipe in hindi#pyaaz ki kheer#pyaaz ke pakode