Full Version →

राम लड्डू

दाल-सब्‍जी वेज

दिल्ली के स्ट्रीट फूड का एक स्वाद है राम लड्डू जिसे उत्तर भारत में भी काफी पसंद किया जाता है. बाजार में मिलने वाले इस चटपटे टेस्ट को घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है...

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
88 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले दोनों दालों को रात भर भिगने के लिए छोड़ दें और सुबह मूंग दाल और उड़द दाल को मिक्सी में डालकर पीस लें और एक बाउल में निकालकर रख लें.
  2. 2
    अब दाल में हींग, जीरा, अदरक, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, कुटी हुई लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  3. 3
    कटा हरा धनिया डालकर दाल को अच्छी तरह फेंट लें.
  4. 4
    अब एक कड़ाही में तेल गरम करें. एक बाउल में पानी निकालें और अपनी उंगलियों को भिगोकर थोड़ी-थोड़ी दाल लेकर पकौड़ियां तेल में डालें.
  5. 5
    राम लड्डू को सुनहरा होने ते तल लें और बाकी बची दाल से भी इसी तरह राम लड्डू तैयार करें.
  6. 6
    कसी हुई मूली के मिश्रण में अमचूर डालकर मिला लें.
  7. 7
    तैयार राम लड्डुओं को सर्विंग बाउल में डालें और कसी हुई मूली और हरी चटनी के साथ गरमागरर्म सर्व करें.
#ram ladoo recipe #ram ladoo recipe in Hindi #How to make ram ladoo recipe at Home #Homemade ram ladoo
View Full Version