शाही पनीर की सब्जी आप खा चुके हैं तो अब ट्राई कीजिए शाही आलू पनीर का नया जायका.
Servings
4 - 6
★ 4
Rating
246 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
4 उबले हुए आलू
300 ग्राम पनीर, आधा कप सूखी मेथी
1 बड़ा चम्मच घी
1 छोटी चम्मच बारीक कटी हुई अदरक
2-3 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
4 बारीक कटे हुए टमाटर
1 छोटा चम्मच पिसा हुआ लहसुन, डेढ़ कप दही, नमक स्वाद अनुसार, आधा चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटी चम्मच पिसी हुई लाल मिर्च, आधा कप पानी
1 बड़ा चम्मच बादाम, कटे हुए
15 किशमिश
1 बड़ा चम्मच कटा हुआ पिस्ता, आधी छोटी चम्मच काली मिर्च, चुटकीभर भीगी हुई केसर, पुदीना
🍳 विधि
1
आलू और पनीर को समान रूप से काट लें.
2
फिर एक बर्तन में दही, मेथी, अदरक-लहसुन का पेस्ट, टमाटर, हरी मिर्च, लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं फिर इसमें कटे हुए आलू और पनीर डालकर मिक्स कर लें.
3
अब एक पैन में घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें. जब घी गर्म हो जाए तो इसमें आलू पनीर का मिश्रण डालकर तब तक पकाएं जब तक आलू चिकनाई न छोड़ दे.
4
पकने के बाद इसमें काली मिर्च पाउडर, बादाम, पिस्ता और भीगी हुई केसर मिलाएं. आंच बंद कर दें.
5
पुदीना से गार्निश कर गर्मागर्म शाही आलू पनीर सर्व करें.
#indian food#indian recipe#aloo paneer#dahi aloo paneer recipe#shahi aloo paneer#indian kitchen#indian spices#must try this recipe#delicious aloo paneer#how to make shahi aloo paneer recipe in hindi#indian recipes#shahi paneer