सिंधी कढ़ी सिंधियों की फेमस डिशेस में से एक है. इसे बनाना बहुत ही आसान होता है. कई तरह की सब्जियों से मिलकर बनी ये कढ़ी स्वाद में बेहद लजीज लगती है.
Servings
1 - 2
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 कप बेसन
1 टीस्पून मेथी दाना
1 टीस्पून जीरा
2 भिंडी (कटी हुई)
1 आलू (कटा हुआ)
1 बैंगन (कटा हुआ)
2 हरी मिर्च (कटी हुई)
1 टमाटर (कटा हुआ)
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
1 टीस्पून गरम मसाला
1 टेबलस्पून इमली का पानी, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
2
तेल के गरम होते ही इसमें मेथी दाना और जीरा डालकर तड़काएं.
3
इसके बाद बेसन डालकर हल्के सुनहरे होने तक भून लें.
4
बेसन के हल्का सुनहरा होने पर इसमें लगभग 6 कप पानी डालकर बेसन को चलाते हुए पकाएं.
5
पानी में एक उबाल आने पर इसमें आलू, टमाटर, बैंगन, भिंडी और हरी मिर्च डाल दें.
6
फिर इमली का पानी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर 8-10 मिनट तक पकाएं.
7
जब सब्जियां अच्छी तरह से पक जाएं तब गरम मसाला मिलाकर 2 मिनट तक ढककर पकाएं.
8
तय समय के बाद हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.
9
तैयार है सिंधी कढ़ी. चावल के साथ गरमागरम सर्व करें.
#sindhi kadhi#easy sindhi kadhi#tasty sindhi kadhi#home made sindhi kadhi#sindhi kadhi bnae vidhi#sindhi kadhi in hindi#how to make sindhi kadhi in hindi#how to make sindhi kadhi