Full Version →

लंच में खाएं हरी प्याज और आलू की स्वादिष्ट सब्जी

दाल-सब्‍जी वेज,लंच

ज्यादातर स्प्रिंग अनियन या हरी प्याज का इस्तेमाल चाइनीज फूड में किया जाता है, लेकिन हम आपको बता रहे हैं हरी प्याज और आलू की सब्जी. हरी प्याज को आलू के साथ मिक्स करने से इसका स्वाद बहुत बढ़िया आता है.

Servings
1 - 2
★ 2.5
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले आलू, प्याज, लहसुन और हरी मिर्च काट लें.
  2. 2
    मीडियम आंच पर एक पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख लें.
  3. 3
    तेल के गरम होते ही इसमें राई डालकर तड़काएं.- राई के चटकते ही इसमें लहसुन और हरी मिर्च डालकर भूने.
  4. 4
    इनके भुनते ही हरी प्याज और आलू डालकर अच्छे से मिक्स कर ले.
  5. 5
    हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाएं.
  6. 6
    बीच-बीच में सब्जी को चलाते रहें.
  7. 7
    सब्जी के पूरी तरह से पक जाने के बाद आंच बंद कर दें.
  8. 8
    तैयार है हरी प्याज और आलू की स्वादिष्ट सब्जी. रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.
  9. 9
    नोट:
  10. 10
    सब्जी पकाते समय नमक सबसे आखिर में डालें क्योंकि हरी प्याज पानी छोड़ती है और नमक पहले डाल देने से सब्जी खिली-खिली नहीं बनेगी.
#spring onion sabzi #how to make spring onion sabzi #spring onion #spring onion recipe #spring onion sabzi recipe #spring onion recipe indian #potato spring onion #hare pyaz ki sabzi #green onion sabzi #spring onion dry sabzi #hare pyaz ki sabzi in hindi
View Full Version