Full Version →

लजीज भरवां आलू

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

आलू आपकी फेवरेट सब्जी है और इसका एक अलग स्वाद चखना चाहते हैं तो आज ही बनाएं लजीज भरवां आलू की रेसिपी...

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
163 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    उबले हुए आलू को छील कर दो भागों में काट लें. पीलर की सहायता से आलू को खोखला करें, ताकि आलू के अन्दर स्टफिंग की जा सके.
  2. 2
    पील किए हुए आलू को एक प्लेट में अलग रख लें.
  3. 3
    स्टफिंग बनाने के लिए पनीर को क्रश कर लें और अब उसमें काली मिर्च, नमक, थोड़ा कटा हरा धनिया और काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  4. 4
    स्टफिंग तैयार है. अब चम्मच की मदद से स्टफिंग को खोखले किए गए आलूओं में भरें.
  5. 5
    एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें.
  6. 6
    अब एक बाउॅल में मैदा का गाढ़ा घोल बना लें और स्टफड आलू को मैदा के घोल में डूबोकर गर्म तेल में डालकर फ्राई करें.
  7. 7
    आलुओं को गोल्डन ब्राउन होने होने तक तल लें.
  8. 8
    अब दूसरी कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गरम करें और उसमें जीरा भून लें.
  9. 9
    जीरा भूनने के बाद, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर मसाले को धीमी आंच पर भून लें.
  10. 10
    अब इस मसाले में टमाटर, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट बनाकर फ्राई करें.
  11. 11
    मसाले में लाल मिर्च पाउडर डालकर लगातार चलाते रहें जबतक की मसाला तेल न छोड़ दे.
  12. 12
    मसाला भुन जाने पर इसमें क्रीम मिलाकर लगातार चलाते हुए तब तक भूनें जब तक की इसमें उबाल न आ जाए.
  13. 13
    ग्रेवी में उबाल आने पर उसमें थोड़ा पानी, गरम मसाला, नमक, हरा धनिया डालकर मिलाएं और ढक कर धीमी आंच पर 5 मिनट के लिए पकने दें.
  14. 14
    जब ग्रेवी अच्छी तरह पक जाए तो उसमें पहले से तैयार भरवां आलू डालकर मिक्स कर लें.
  15. 15
    भरवां आलू सब्जी बनकर तैयार है. इसे कटी धनिया से सजाकर गरमा गरम पराठे, नान या रोटी के साथ सर्व करें.
#Stuffed potato recipe #Stuffed potato recipe in Hindi #How to make Stuffed potato recipe at home #Homemade Stuffed potato recipe
View Full Version