-
1
माइक्रोवेव में तंदूरी भरवां आलू बनाने के लिए सबसे पहले आलुओं को धोकर छील लें. लंबे आकार के आलू लेंगे तो और भी अच्छा होगा.
-
2
आलुओं को बीच से काट लें और स्कूपर की मदद से हर टुकड़े के बीच में खोखला कर लें.- अब आलू को पानी में डाल दें.
-
3
कूछ देर बाद आलू को पानी से निकाल लें और कपड़े पर रख दें ताकि इनमें से सारा पानी निकल जाए.
-
4
अब गैस पर एक पैन में तेल डालकर रख दें.
-
5
इसके आलू को तेल में डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें.
-
6
अब आलू के टुकड़ों को निकालकर एक बर्तन में रख लें.
-
7
अब जो आलू स्कूप करके अलग निकाल लिए थे उन्हें भी तल कर ब्राउन कर लें और अलग बर्तन में निकाल कर रख लें.
-
8
स्टफिंग तैयार करें
-
9
गैस पर एक पैन में तेल डालकर गर्म कर लें.
-
10
अब अदरक, हरी मिर्च भून लें.
-
11
अब इसमें काजू, किशमिश डालकर अच्छे से भून लें और अलग निकाल कर रख दें.
-
12
अब एक बर्तन लें.
-
13
इसमें भुने हुए काजू, किशमिश, पनीर, स्कूप किए हुए आलू, नमक, चाट मसाला, मैगी मसाला, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें.
-
14
स्टफिंग तैयार है.
-
15
अब स्टफिंग को खोखेले आलुओं के टुकड़ों में चम्मच की मदद अच्छी तरह भर लें.
-
16
इसके बार आलू के टुकड़ों को मैरिनेट करेंगे.
-
17
मैरिनेशन का मसाला बनाने के लिए एक बर्तन में दही, बेसन, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नमक , मैगी मसाला और एक चम्मच तेल डालकर मिला लें और मिश्रण तैयार कर लें.
-
18
मैरिनेशन वाला पेस्ट तैयार है.
-
19
इस मैरिनेशन में आलू के टुकड़ों को अच्छी तरह कोट कर लें. इन्हें 10 मिनट के लिए रख दें.
-
20
आलुओं को बेक करने के लिए अवन सीक लें.
-
21
सीक को एक आलू के अंदर से निकाल कर एक नींबू का टुकड़ा और एक आलू और लगा लें.
-
22
अब आलू को ओवन ट्रे पर रख दें.
-
23
बाकि बचे आलू को भी इसी तरीके तैयार कर लें.
-
24
अब ओवन को 200 सेंटीग्रेड पर प्री-हीट कर लें.
-
25
अब ओवन ट्रे को ओवन में रख कर 15 मिनट के लिए बेक कर लें.
-
26
तय समय बाद आलू को निकाल लें.
-
27
तैयार है तंदूरी भरनां आलू.
-
28
इसे चटनी, सॉस के साथ सर्व करें.
-
29
Photo- Vishal Ghavri