Full Version →

ऐसे बनाएं चने की दाल, स्वाद मिलेगा लाजवाब

दाल-सब्‍जी वेज

रोजाना बनने वाली तुअर की दाल खाकर ऊब गए हैं. तो अब बनाना सीखें चने की दाल. यकीन मानिए इसका स्वाद आपका जायका बदल देगा.

Servings
1 - 2
★ 4
Rating
28 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    चने की दाल को 3-4 घंटे पानी में भिगोकर रख दें.
  2. 2
    टमाटर और हरी मिर्च को बारीक काटकर अलग-अलग रख लें.
  3. 3
    दाल का पानी निथार लें.
  4. 4
    अब प्रेशर कूकर में चने की दाल, डेढ़ कप पानी, नमक और आधी से ज्यादा हल्दी डालकर दाल को 4-5 सीटी लगाकर पका लें.
  5. 5
    सीटी आने के बाद गैस धीमी करके दाल को 5 मिनट तक और पका लें.
  6. 6
    प्रेशर खत्म होने के बाद कूकर का ढक्कन खोलें.
  7. 7
    तड़का बनाने की विधि
  8. 8
    मीडियम आंच पर कड़ाही रखकर गर्म होने के लिए रखें.
  9. 9
    इसमें घी डालकर गर्म करें फिर इसमें हींग और जीरा डालकर तड़काएं.
  10. 10
    इसके बाद घी में बची हुई हल्दी, धनिया पाउडर, अदरक का पेस्ट डालकर सभी मसालों को हल्का-सा भून लें.
  11. 11
    इसके बाद मसाले में हरी मिर्च और लाल मिर्च डालकर थोड़ी देर और भूनें.
  12. 12
    अब मसाले में कटे हुए टमाटर और लाल मिर्च डालकर टमाटर के नरम होने तक पका लें.
  13. 13
    कूकर से दाल निकालकर मसाले में डाल दीजिए और अच्छी तरह मिला लें.
  14. 14
    अब दाल में 1/2 कप पानी डाल कर 4-5 मिनट तक पकाएं.
  15. 15
    इसके बाद दाल में गरम मसाला और धनियापत्ती डालें. ढककर 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर और पका लें.
  16. 16
    तैयार चने की दाल को एक कटोरी में निकालकर सर्व करें और मजे से खाएं.
#how to make tasty chane ki dal at home recipe in hind #chane ki dal recipe #chana dal tadak at home recipe #chane ki dal kese banate hain #चने की दाल की रेसिपी #तड़के वाली चने की दाल की रेसिपी #chana dal tadka recipe in hindi
View Full Version