Full Version →

तोरी मूंग दाल

दाल-सब्‍जी वेज

तोरी को दाल के साथ पकाना चाहते हैं तो इसमें मूंग दाल का ट्विस्ट बढ़िया ऑप्शन रहेगा. बनाएं तोरी मूंग दाल की टेस्टी सब्जी. यह है इसे बनाने का तरीका...

Servings
1 - 2
★ 3.9
Rating
27 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मूंग दाल को धो लें और एक कप पानी में 10 मिनट तक भिगोकर रख दें. तय समय बाद मूंग दाल को छान लें और पानी रख लें.
  2. 2
    गैस ऑन करें और मध्यम आंच पर प्रेसर कूकर गरम होने के लिए रखें फिर इसमें तेल डालें.
  3. 3
    जब तेल गरम हो जाए तो इसमें जीरा और राई डालें और तड़कने दें.
  4. 4
    फिर इसमें लहसुन और अदरक डालकर आधा मिनट तक भूनें.
  5. 5
    इसके बाद हरी मिर्च डालें व टमाटर डालकर 20-30 मिनट तक पकाएं.
  6. 6
    फिर इसमें तुरई डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  7. 7
    अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और मूंग दाल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  8. 8
    फिर इसमें मूंग का बचा हुआ पानी डालकर मिक्स करें और कूकर का ढक्कन बंद कर 5-7 मिनट तक या फिर एक सीटी आने तक पकाएं.
  9. 9
    सीटी आने के बाद आंच बंद कर दें और कूकर को ठंडा होने दें.
  10. 10
    ढक्कन खोलें और कड़छी से सब्जी को चलाकर मिक्स कर लें.
  11. 11
    तुरई मूंग दाल की सब्जी तैयार है.
  12. 12
    इसे हरे धनिया से गार्निश कर रोटी या जीरा पराठे के साथ सर्व करें.
#turai #tori #tori moong dal #gilki moong dal sabji #ridge guard vegitable #curry recipes #maharashtrian cuisine #pressure cooker #summer recipes #indian kitchen #indian recipes #how to make turai moong dal sabji recipe in hindi #nenua ki sabji
View Full Version