Full Version →

लंच या डिनर में बनाएं मूंग उड़द मिक्स दाल

दाल-सब्‍जी वेज,लंच

दाल भोजन का एक महत्तवपूर्ण हिस्सा है. इसमें प्रोटीन और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. आप रोजाना कई तरह की दाल बनाकर खाते होंगे, लेकिन आज बनाकर खाएं मूंग उड़द मिक्स दाल.

Servings
1 - 2
★ 4.1
Rating
16 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में दोनों दाल धोकर डाल दें.
  2. 2
    इसमें 4 कप पानी, हल्दी पाउडर और नमक डालकर 4-5 सीटी आने तक उबाल लें.
  3. 3
    इस बीच मीडियम आंच पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
  4. 4
    तेल में प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें.
  5. 5
    प्याज का रंग हल्का गुलाबी होने पर इसमें टमाटर डालकर इनके नरम होने तक फ्राई कर लें.
  6. 6
    तब तक दाल पक चुकी होगी, गैस बंद कर दें.
  7. 7
    टमाटर के नरम होने पर इसमें गरम मसाला और नमक डालकर मिलाएं.
  8. 8
    अब प्रेशर कूकर की सीटी खोलकर दाल को किसी चम्मच की मदद से मैश कर लें.
  9. 9
    मैश की हुई दाल पैन में डालकर 2 मिनट पकाएं.
  10. 10
    तय समय के बाद गैस बंद कर दाल को एक बर्तन में निकाल लें.
  11. 11
    मीडियम आंच पर दोबारा से पैन में तेल डालकर गर्म करें.
  12. 12
    इसमें हींग, जीरा, राई, सूखी लाल मिर्च और हरा धनिया डालकर तड़काएं.
  13. 13
    इस तड़के को दाल के ऊपर डाल दें.
  14. 14
    तैयार है मूंग उड़द मिक्स दाल. इसे चावल या रोटी के साथ सर्व करें.
#moong urad mix dal #easy moong urad mix dal #tasty moong urad mix dal #home made moong urad mix dal #khichdi #how to hari moong dal #moong urad mix dal in hindi
View Full Version