Full Version →

जिमीकंद या सूरन की सब्जी

दाल-सब्‍जी वेज

जिमीकंद को कई जगहों पर सूरन के नाम से भी जाना जाता है. यूं तो आप कभी भी इसकी सब्जी बना सकती हैं लेकिन बरसात और ठंड के मौसम में इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
141 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले सूरन को धोकर साफ कर लें.
  2. 2
    फिर हाथो में तेल या घी लगाकर इसे छिल लें. हाथों में तेल लगाना इसलिए जरूरी है क्योंकि इसके रस से हाथों में खुजली होने लग जाती है.
  3. 3
    सूरन के कटे हुए टुकड़ों पर एक नींबू का रस लगा कर आधे घंटे के लिये छोड़ दें.
  4. 4
    आधे घंटे के बाद उसे फिर से अच्छे से धो लीजिए.
  5. 5
    प्याज़, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट बना लीजिए, टमाटर का भी अलग से पेस्ट बना लीजिए.
  6. 6
    एक कढ़ाई में तेल गरम करके इन टुकडो को सुनहरा होने तक तल लीजिए.
  7. 7
    उसके बाद कुकर में दो चम्मच तेल गरम कीजिए और उसमे हींग और जीरा डालिए.
  8. 8
    फिर प्याज़ का पेस्ट डालें और भूरा होने तक भूनें. उसके बाद टमाटर का पेस्ट, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को तेल छोड़ने तक भूनिए.
  9. 9
    मसाला भुन जाने के बाद मथा हुआ दही डालिए और लगातार चलाते रहिए.
  10. 10
    मसाले में तले हुए जिमिकंद के टुकड़े डालकर मिला दीजिए.
  11. 11
    सब्जी की तरी के लिए अपनी इच्छानुसार पानी और नमक डाल दीजिए.
  12. 12
    कुकर का ढक्कन बन्द करके धीमी आंच पर एक सीटी आने तक पकाइए.
  13. 13
    गरमागरम सब्जी रोटी, पराठे के साथ सर्व करें.
#recipe #sooran #jimikand #indian sabzi
View Full Version