दही और बेसन के साथ बनने वाली कढ़ी को एक नया स्वाद देकर बनाएं कच्चे आम की कढ़ी.
Servings
2 - 4
★ 4.5
Rating
8 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
500 ग्राम बेसन
1 कच्चा आम
2 बड़े चम्मच तेल
2 बारीक कटी हरी मिर्च
10-12 करी पत्ते, चुटकीभर हींग, आधा छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच मिर्च
स्वादानुसार नमक, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले कच्चे आम को छील कर उसका गूदा निकाल लें.
2
अब आम को छोटा-छोटा काट लें. (सोलकढ़ी)
3
एक पैन में तेल डालकर गर्म होने के लिए मीडियम आंच में रखें.
4
जब तेल गर्म हो जाए तो जीरा डालें.
5
जब जीरा तड़क जाए तो पैन में आम, हरी मिर्च डालकर चलाते हुए पकाएं. (कुट्टू के आटे की कढ़ी)
6
इसके बाद पैन में 1 छोटा कप पानी डालकर
7
ढक्कन बंद कर दें ताकि आम के टुकड़े पक जाएं.
8
जब तक आम पक रहा है आप बेसन का घोल तैयार कर कीजिए. (पापड़ की कढ़ी)
9
5 मिनट में आम पक जाएंगे. इसके बाद बेसन का घोल डाल दीजिए और हल्के हाथों कढ़ी को चलाते रहे.
10
जब कढ़ी में उबाल आ जाए तो इसमें नमक और लाल मिर्च डाल लें.
11
अब तड़का पैन में तेल गर्म करें.
12
जब तेल गर्म हो जाए इसमें जीरा,हींग, करी पत्ता डाल दीजिये.
13
तैयार तड़का को कढ़ी पर डाल दें और आंच बंद कर दें.
14
कच्चे आम की कढ़ी तैयार है. इसे चावल के साथ सर्व खाएं.
#kacche aam ki kadhi#kacchi ambiya#hari matar ki kadhi recipe#hari matar ki kadhi recipe in Hindi#How to make hari matar ki kadhi recipe at home#Recipes of Kadhi kachche aam ki kadhi raw mango kadhi recipe