Full Version →

ऐसे बनाइए कड़ाही पनीर, स्वाद मिलेगा लाजवाब

दाल-सब्‍जी वेज

कड़ाही पनीर बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है. अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए तो स्वाद भी लाजवाब मिलेगा और बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा.

Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
180 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले पनीर को क्यूब शेप में काट लें.
  2. 2
    इसके बाद शिमला मिर्च को भी छोटे टुकड़ों में काट लें.
  3. 3
    एक बर्तन में एक कप पानी में टमाटर डालकर 4-5 मिनट तक उबाल लें.
  4. 4
    इसके बाद टमाटर को निकाल इनका छिलका उतार कर काट लें.
  5. 5
    अब एक पैन या बर्तन में तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम होने के लिए रखें.
  6. 6
    जब तेल गरम हो जाए तो इसमें जीरा डालकर तड़काएं.
  7. 7
    जीरा डालने के बाद इसमें अदरक और लहसुन डालें. आंच धीमी करके एक मिनट तक भूनें.
  8. 8
    इसके बाद इसमें टमाटर डालकर तेज आंच पर 2 मिनट तक भूनें. ताकि टमाटर अच्छी तरह गल जाए.
  9. 9
    टमाटर पकने के बाद इसमें धनिया पाउडर , लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर 1 मिनट तक और भूनें.
  10. 10
    भूनने के बाद इसे 1 मिनट तक ढककर पकाइए. ऐसा करने मसालों की खुशबू इसमें फैल जाएगी. आंच धीमी रखें.
  11. 11
    ढक्कन हटाकर आंच तेज कर लें. फिर इसमें शिमला मिर्च डालकर 2 मिनट तक पकाने के बाद ग्रेवी में पनीर के टुकड़े डाल दीजिए. 2-3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
  12. 12
    इसके बाद ग्रेवी में कड़ाही पनीर मसाला, गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  13. 13
    मिनट तक चलाते हुए पकाने के बाद आंच बंद कर दें.
  14. 14
    धनियापत्ती डालकर कुछ देर के लिए ढक दें.
  15. 15
    तैयार कड़ाही पनीर को नान , तंदूरी रोटी या फिर तवा रोटी के साथ खाएं और खिलाएं.
#kadai paneer recipes in hindi #kadai paneer restaurant style #Spicy Kadhai Paneer #How to make Kadai Paneer #how to make kadai paneer recipe in hindi #how to make kadahi kadai paneer sabzi recipe in hindi #indian kitchen recipe in hindi #tips to keep soft
View Full Version