Full Version →

कैर सांगरी: राजस्थानी डिश

दाल-सब्‍जी वेज

कैर छोटे छोटे गोलाकार के होते हैं और सांगरी 2-4 इंच लंबी पतली फली. यह राजस्थान की मसालेदार पारंपरिक डिश है. पकवानगली में जानें इसे बनाने की विधि...

Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    कैर सांगरी बनाने के लिए सबसे पहले केर और सांगरी को अच्छी तरह से साफ करके धो लें और अलग अलग करके रातभर भिगोकर रख दें.
  2. 2
    अगले दिन इनका पानी निकालकर दोबारा अच्छे से धो लें. (राजस्थानी पिटौर की सब्जी)
  3. 3
    धीमी आंच में एक प्रेशर कूकर में भिगी हुई कैर, सांगरी और पानी डालकर इसे 2 सीटी में पकाएं. सीटी निकल जाने के बाद पानी फेंककर इसे एक बार दोबारा धो लें.
  4. 4
    मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें. (मटर मखाना)
  5. 5
    तेल के गर्म होते ही जीरा और हींग डालकर भूनें. (खट्टे-मीठे आलू)
  6. 6
    जीरे के चटकते ही साबुत लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, कैर सांगरी डालकर कड़छी से चलाते हुए 2 मिनट तक भूनें. (अरहर दाल तड़का)
  7. 7
    तय समय के बाद अमचूर पाउडर, गरम मसाला, नमक और किशमिश मिलाकर 3 से 4 मिनिट तक पकाएं और आंच बंद कर दें. (लसुनी गोभी)
  8. 8
    कैर सांगरी तैयार है. धनिया पत्ती से गार्निश कर रोटी, पूरी या पराठे के साथ सर्व करें.
  9. 9
    नोट:
  10. 10
    कैर सांगरी की सब्जी को फ्रिज में रखकर 3-4 दिन तक खाया जा सकता है.
  11. 11
    कैर और सांगरी को छाछ में भिगोकर भी इसकी सब्जी बना सकते हैं.
  12. 12
    फोटो: www.blog.sagmart.com
#kair #sangri #rajasthani dish #traditional dish #indian kitchen #indian recipe #kair sangri traditional dish of rajasthan recipe in hindi pakwangali #brsan ke gatte #bikaneri dal paratha #raisins #dry red chilli #red chilli powder #garam masala #coriander
View Full Version