लजीज लखनवी चिकन कोरमा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ रहा हो तो, पकवानगली आएं और लखनवी चिकन कोरमा सीखें, बनाएं और खाएं.
Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
1245 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक किलो चिकन, चार प्याज (बारीक कटे हुए), दो बड़े चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, पांच छोटी इलायची, पांच, लौंग, दो तेज पत्ते, दो बड़ी इलायची, दालचीनी के दो छोटे टुकड़े, एक कप दही, दो छोट चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, चार बड़ा चम्मच तेल
स्वादानुसार नमक
🍳 विधि
1
सबसे पहले चिकन के पीस को पानी से अच्छे से धो लें.
2
इसके बाद पैन में तेल गर्म करें, उसमें प्याज सुनहरा होने तक भून लें, फिर प्याज को पीस कर इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर
3
लें.
4
अब एक पैन में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें.-
5
जब तेल गरम हो जाए तो इसमें तेज पत्ते, बड़ी इलायची, छोटी इलायची, दालचीनी और लौंग डालकर चटकने तक भून लें.
6
इसके बाद इसमें चिकन के पीस डालकर मध्यम आंच पर चलाते हुए पकाएं.
7
जब चिकन अच्छे से पक जाए तो प्लेट पर निकाल लें और इसी तेल में धनिया पाउडर, अदरक- लहसुन पेस्ट, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर
8
डाल कर पकाएं, फिर इसमें फ्राई किए चिकन को डालें और पकाएं.
9
उसके बाद चिकन में प्याज का पेस्ट और दही डालकर अच्छे से मिलाएं.
10
मिलाने के बाद नमक डालकर धीमी आंच पर 20 मिनट तक
11
चिकन पकाएं.
12
अब ग्रेवी के लिए चिकन में थोड़ा सा पानी डालकर पैन को ढककर चिकन को पकाएं.
13
जब चिकन पक जाए तो इसमें गरम मसाला पाउडर और चिकन मसाला डालकर मिलाएं, और गैस बंद कर दें.
14
लीजिए गर्मा-गर्म लजीज लखनवी चिकन कोरमा तैयार है.
#lukhnavi chicken korma#Lucknow#chicken#non-veg#lucknowi chicken korma recipe#awadhi chicken curry#dastarkhwan lucknow chicken masala recipe#lucknowi chicken korma recipe in hindi#chicken lucknowi recipe in hindi#authentic lucknowi recipes#lucknow