Full Version →

मटर मशरूम मखाना

दाल-सब्‍जी वेज,डिनर

रोज एक ही तरह की सब्जी से बोर हो गए हैं तो मटर मशरूम मखाना ट्राई कर सकते हैं. इस डिश को आप अपनी वेज दावत में शामिल भी कर सकते हैं.

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
133 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक कड़ाही में तेल गर्म कर मखाने हल्‍के भूरे और कुरकुरे होने तक तलें.
  2. 2
    पानी उबालकर मटर को छान कर रखें. पानी उबालकर हल्दी, नमक डालें और चार हिस्सों में कटे मशरूम को इसमें डालकर ब्लांच करें.
  3. 3
    पेस्ट के लिए
  4. 4
    एक कड़ाही में तेल गर्म करें, कटे प्याज डालें. हल्‍के भूरे होने तक भूनें.
  5. 5
    प्याज को तेल से निकाल लें. काजू को भी भूरा होने तक भूनें, तेल से निकाल ठंडे पानी में डालें.
  6. 6
    काजू, प्याज और दही का पेस्ट
  7. 7
    सारी सामग्री मिलाकर महीन पेस्ट बनाएं.
  8. 8
    पकाने की विधि:
  9. 9
    हांडी में तेल गर्म कर साबुत मसाले डालें, मसाले तड़कने लगें तो दो मिनट तक भूनें.
  10. 10
    लहसुन-अदरक पेस्ट डालें 2 मिनट भूनें. लाल मिर्च पाउडर, येली चिली पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें. एक मिनट तक पकाएं.
  11. 11
    फिर इसमें तला पेस्ट डालें, 10 मिनट तक पकाएं और उसके बाद कसूरी मेथी, मटर, मशरूम व मखाना डालें.
  12. 12
    पांच मिनट तक पकाएं, गरम मसाला डालें, अच्छी तरह मिलाएं और आग से उतार कर सर्विंग डिश में डालें.
  13. 13
    हरा धनिया, अदरक और क्रीम से सजाएं.
#मटर मशरूम मखाना #वेज रेसिपी #मटर #सब्जी
View Full Version