Full Version →

मेथी मलाई मटर

दाल-सब्‍जी वेज,डिनर

सर्दियों के दिनों में मक्‍के की रोटी के मलाई मेथी मटर का स्‍वाद लाजवाब लगता है. ये है मलाई मेथी मटर की एक आसान रेसिपी. घर में एक बार बनाकर देखें.

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
358 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    मेथी साफ करके बारीक काट लें, मटर को उबाल लें.
  2. 2
    बनाने से पहले मेथी को गरम पानी में एक मिनट डालकर अलग निकाल लें.
  3. 3
    फ्राइंग पैन में तेल गरम करें. इसमें प्याज डालकर गुलाबी होने तक भुनें.
  4. 4
    इसमें हल्‍दी डालें और मटर डालकर भूनें. फिर उसमें मावा कद्दूकस करके डालें और भूनें.
  5. 5
    बाद में टमाटर प्यूरी डालकर अच्‍छे से चलाएं और फिर दूध डाल दें.
  6. 6
    एक-दो उबाल आने पर मेथी डाल दें और 2 मिनट तक पकाएं.
  7. 7
    गरम मसाला डालकर गैस से उतार लें. इसे पांच मिनट तक ढंककर रखें.
  8. 8
    इसे परासने से पहले क्रीम फेंटकर डालें.
View Full Version