Full Version →

मेथी पनीर

दाल-सब्‍जी वेज

मेथी पनीर की सब्जी का स्पेशल टेस्ट आपके खाने को खास बना देगा. तो फटाफट ट्राई करें यह रेसिपी -

Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
290 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें जीरे का तड़का लगाएं.
  2. 2
    इसके बाद कड़ाही में प्याज, लहसुन और अदरक डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
  3. 3
    प्याज हल्का सुनहरा हो जाए, तो इसमें टमाटर, काजू और नमक डालें.
  4. 4
    जब टमाटर नर्म होकर पक जाएं, तब गैस बंद कर दें. अब इसे ठंडा करके मिक्सर में ग्राइंड कर लें. सब्जी के लिए ग्रेवी तैयार है.
  5. 5
    अब गैस पर कड़ाही मे तेल गर्म करें. इसमें पनीर के टुकड़े डालकर हल्के सुनहरे होने तक फ्राई करें. फिर पनीर को एक प्लेट में निकाल लें.
  6. 6
    इसके बाद कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें. अब इसमें मेथी डालकर मध्यम आंच पर 3 मिनट तक पकाएं.
  7. 7
    फिर मेथी में लाल मिर्च, हल्दी और धनिया पाउडर डालकर पकाएं.
  8. 8
    अब इसमें सब्जी के लिए तैयार की गई ग्रेवी डालें.
  9. 9
    इसके बाद कड़ाही में पानी डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
  10. 10
    फिर फ्राइड पनीर और दूध डालें. इसे 5 से 6 मिनट तक या ग्रेवी को हल्का गाढ़ा होने तक मध्यम आंच पर पकाएं.
  11. 11
    अब गैस बंद कर दें. लीजिए तैयार है लजीज मेथी पनीर. हरे धनिया से गार्निश करने के बाद नान या मिस्सी रोटी के साथ परोसें.
#methi paneer #methi #paneer #methi paneer recipe in hindi #easy recipe of methi paneer #how to make methi paneer #methi paneer recipe
View Full Version