अब तक आपने सिंपल मूंगदाल तो कई बार बनाई होगी पर क्या कभी इसमें पालक डालकर इसे बनाया है. बता दें कि खाने में यह बहुत ही उम्दा लगती है और पौष्टिक भी होती है.
Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
10 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक बड़ी कटोरी मूंग की दाल, पालक (बारीक कटा हुआ), एक टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ), एक छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, तीन हरी मिर्च (लंबी कटी हुई), एक प्याज (बारीक कटा हुआ), लहसुन की 8-10 कलियां (बारीक कटी हुई), एक छोटा टुकड़ा अदरक (बारीक कटा हुआ), नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में मूंग की दाल, टमाटर, नमक और पानी डालकर 2 सीटी में उबाल लें.
2
अब एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
3
तेल के गरम होते ही जीरा और हरी मिर्च डालकर भूनें.
4
जीरे के चटकते ही प्याज, लहसुन और अदरक डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें.
5
इनके भुनते ही बारीक कटी पालक और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और 5 मिनट तक पकाएं.
6
तय समय के बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
7
मिनट बाद पानी डालकर चलाएं और उबाल आने तक का इंतजार करें.
8
उबाल आते ही उबली हुई मूंग की दाल डालकर ढककर पकाएं.
9
लगभग 5 मिनट तक ढककर पकाएं और आंच बंद कर दें.
10
तैयार है मूंगदाल पालक. ऊपर से घी डालकर रोटियों के साथ सर्व करें.
#palak#moong dal#indian kitchen#indian recipe#moong dal palak recipe in hindi#palak paneer#palak kofta curry#palak pakoda#palak tikki chaat#palak rice#palak poori#palak vada#malai makai palak ki sabji#palak baigan ki sabji#palak soup#palak g