Full Version →

लंच या डिनर में बनाएं नवरतन कोरमा

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

नवरतन कोरमा का स्वाद थोड़ा मीठा तो होता है पर यह स्वाद में बेहद लजीज लगता है. इसमें कई सारी सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है, थोड़ा समय भी लगता है पर इसे खाकर आपको यकीनन मजा आ जाएगा.

Servings
2 - 4
★ 5
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले सारी सब्जियों को काट लें.
  2. 2
    मीडियम आंच में एक पैन में पानी डालकर फूलगोभी के फूल अलग कर उबालें और ठंडा होने दें.
  3. 3
    टमाटरों को भी टुकड़ों में काटें.
  4. 4
    फ्राइड प्याज और काजू को खोए में मिलाकर इसका महीन पेस्ट बना लें.
  5. 5
    इसके बाद मीडियम आंच में एक कड़ाही में काजू, बादाम और मखाने को तल लें.
  6. 6
    इसके बाद इसी पैन में घी गर्म करें. इलायची, लौंग और तेज पत्ता डालें. जब यह चटकने लगे तब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर थोड़ी देर तक चलाते हुए पकाएं.
  7. 7
    अब इसमें प्याज का पेस्ट और पानी डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं. फिर टमाटर डालकर अच्छी तरह पकाएं.
  8. 8
    अब धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
  9. 9
    इसके बाद गैस से उतारकर ग्रेवी को छान लें.
  10. 10
    अब एक-दूसरे बर्तन में छनी हुई ग्रेवी डालकर नमक, गरम मसाला, इलायची पाउडर, जावित्री पाउडर, उबली सब्जियां और भुने मेवे मिलाएं.
  11. 11
    ऊपर से क्रीम डालकर लाल चेरी से सजाएं.
  12. 12
    तैयार है नवरतन कोरमा.
#navratan korma #navratan korma recipe #recipe of navratan korma #navratan korma recipe in hindi #how to make navratan korma #navratan korma kaise banate hai #navratan korma kaise banate hai video #navratan korma recipe video #navratan korma banane ki vidh
View Full Version