जायकेदार कढ़ी बनाना कोई मुश्किल का काम नहीं है. इसके लिए बस आपको चाहिए थोड़ा सा धैर्य और हमारी बताई गई यह रेसिपी.
Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
1098 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
पकौड़ों के लिए सामग्री, एक कप बेसन
स्वादानुसार नमक, तेल, कढ़ी के घोल के लिए सामग्री
2 कटोरी दही, एक बड़ा चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी
स्वादानुसार नमक, तड़के के लिए सामग्री
4 से 5 करी पत्ता, आधा चम्मच राई
2 से 3 साबुत लाल मिर्च, एक चुटकी हींग, आधा चम्मच मेथी दाना, एक चौथाई चम्मच जीरा
🍳 विधि
1
पकौड़े बनाने के लिए-बेसन में थोड़ा पानी व नमक मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें और गाढ़ा घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि बेसन में गांठ नहीं छूटनी चाहिए.
2
अब मध्यम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करें. (ऐसे बनाएं सॉफ्ट पकौड़े)
3
तेल के गर्म होते ही थोड़ा-थोड़ा बेसन का घोल डालकर पकौड़े फ्राई कर लें. एक प्लेट में किचन पेपर लगाकर पकौड़े बाहर निकाल लें.कढ़ी का घोल तैयार करने के लिए
4
एक बर्तन में दही को मथें और फिर उसमें बेसन मिक्स करके फेंटें.
5
अब दही में हल्दी, आवश्यकतानुसार पानी और नमक मिलाएं.तड़के के लिए
6
एक कड़ाही में घी गर्म करें फिर मध्यम आंच पर इसमें राई, मेथी, जीरा और करी पत्ते डालकर भूनें.
7
अब तेल में साबुत लाल मिर्च और हींग डालकर फ्राई करें.
8
फिर तड़के में दही का घोल डालकर चमचे से तब तक चलाते रहें जब तक कढ़ी में उबाल न आ जाए.
9
उसके बाद गैस धीमी करके 10 मिनट तक कढ़ी को पकने दें.
10
फिर कढ़ी में पकौड़े मिलाकर मध्यम आंच पर एक मिनट तक पकाएं और इसके बाद गैस बंद कर दें.
#kadhi#pakode#besan#curd#traditional dish of uttar pradesh#pakodon wali kadhi recipe hindi pakwangali#indian kitchen#indian recipe#sol kadhi#punjabi kadhi