Full Version →

पनीर बटर मसाला

दाल-सब्‍जी वेज

आपके खाने में अगर पनीर की कोई सब्जी हो, तो घर का हर सदस्य खाने का बेसब्री से इंतजार करता है, और फिर पनीर में भी पनीर बटर मसाला हो, तो इंतजार करना और भी मुश्किल हो जाएगा, तो जल्दी से पकवानगली आइए और पनीर बटर मसाला सीखकर, बनाकर घर में सबको सरप्राइज दीजिए.

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
663 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक कढ़ाई में गैस पर तेल और मक्खन साथ में गर्म करें, फिर तेजपत्ता और प्याज का पेस्ट डालकर भून लें जब प्याज
  2. 2
    सुनहरे होने लगें तो हरी मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डालकर भूनें.
  3. 3
    फिर काजू का पेस्ट डालकर चम्मच से चलाकर भूनें.
  4. 4
    अब टमाटर की प्यूरी डालकर तेल छूटने तक भूनें.
  5. 5
    टमाटर प्यूरी भुन जाए तो उसमें धनिया पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालकर अच्छे से चलाकर मिलाएं.
  6. 6
    फिर कढ़ाई में दूध, पानी और नमक डालें चम्मच से अच्छे से मिलाते हुए उसे 5 से 6 मिनट तक पकाएं.
  7. 7
    पनीर के टुकड़ों को एक इंच के चौकोर शेप में काट लें.
  8. 8
    ग्रेवी में पनीर के टुकड़े और कसूरी मेथी डालकर ग्रेवी गाढ़ी होने तक पकाएं, फिर ताजा क्रीम डालकर अच्छे से मिलाएं और गैस बंद कर दे.
  9. 9
    स्वादिष्ट पनीर बटर मसाला खाने के लिए तैयार है.
#paneer butter masala #paneer #butter #Indian dish
View Full Version