Full Version →

पनीर खुरचन

दाल-सब्‍जी वेज

पनीर की क्रिस्पी और बेहद टेस्टी डिश है पनीर खुरचन. इसे बनाना बहुत आसान है. इस जायके को चखने के लिए जानें इसकी रेसिपी...

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
104 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    पनीर के लम्बे-लम्बे टुकड़े काट लें.
  2. 2
    तवे पर या कड़ाही में तेल डालकर गैस पर गर्म करें.
  3. 3
    अब तेल में प्याज डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
  4. 4
    जब प्याज सुनहरे हो जाएं तो इसमें शिमला मिर्च और टमाटर डालकर पकाएं.
  5. 5
    इन्हें 6 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं और चलाते रहें.
  6. 6
    जब टमाटर नर्म हो जाएं और शिमला मिर्च पक जाएं तो इसमें हल्दी, धनिया, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, गरम मसाला, हींग और नमक डालकर मिलाएं.
  7. 7
    अब मसालों में अदरक और हरी मिर्च डालकर मिक्स करें.
  8. 8
    फिर इसमें पनीर के टुकड़े डालकर मिलाएं. इसके बाद आंच तेज करके पनीर को भूनें और इसका पानी सुखा लें.
  9. 9
    सब्जी को चलाते रहें. पनीर को ब्राउन होने तक भूनें फिर इसमें मलाई और कसूरी मेथी डालकर मिलाएं.
  10. 10
    अब गैस बंद कर दें, तैयार है पनीर खुरचन. इसे धनिया पत्तियों से गार्निश करके गर्मागर्म तंदूरी रोटी या नान के साथ सर्व करें.
#paneer recipes #paneer khurchan #paneer khurchan recipe #how to make paneer khurchan #paneer khurchan recipe in hindi #recipes in hindi #indian curry recipes in hindi
View Full Version