Full Version →

पनीर मखनी

दाल-सब्‍जी वेज

लंच या डिनर में पनीर की कोई खास डिश सर्व करनी है तो पनीर मखनी की यह खास रेसिपी आजमाएं. इसका टेस्ट लजीज और बिल्कुल हटके है.

Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
257 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    गैस पर पैन में मक्खन या तेल गर्म करें. इसमें जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, और छोटी इलायची का तड़का लगाएं.
  2. 2
    अब इसमें प्याज, लहसुन और काजू डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.
  3. 3
    जब प्याज का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो पैन में टमाटर, लाल मिर्च और नमक डालें.
  4. 4
    टमाटर नर्म हो जाएं तो इसमें कसूरी मेथी और एक कप पानी डालकर 5 मिनट तक पकाएं.
  5. 5
    अब गैस बंद कर दें. प्याज-टमाटर का मिश्रण ठंडा करके इसे मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.
  6. 6
    इसके बाद गैस पर पैन में मक्खन या तेल गर्म करें. इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर 30 सैकेंड तक पकाएं.
  7. 7
    अब पैन में प्याज-टमाटर का पेस्ट डालकर चलाएं. फिर इसमें एक कप पानी और चीनी डालें.
  8. 8
    ग्रेवी को मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब इससे तेल अलग होता नजर न आए.
  9. 9
    फिर ग्रेवी को ढककर 5 मिनट तक पकाएं.
  10. 10
    इसके बाद ढक्कन हटाकर ग्रवी में पनीर डालकर मिक्स करें.
  11. 11
    अब मलाई (क्रीम) डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें.
  12. 12
    तैयार है पनीर मखनी. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके रोटी के साथ सर्व करें.
#paneer makhani #paneer makhani recipe #paneer makhani recipe in hindi #paneer recipe #paneer #how to make paneer makhani
View Full Version