Full Version →

पनीर वाली मिक्स वेज

दाल-सब्‍जी वेज

पनीर के साथ हरी सब्जियों का कॉम्बिनेशन बेहद स्वादिष्ट रहेगा और यह बच्चों को भी टेस्टी लगेगा...इसे नान, परांठा या सादी रोटी के साथ सर्व किया जा सकता है.

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
320 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें.
  2. 2
    गैस पर एक कड़ाही रखकर, उसमें तेल गर्म करें.
  3. 3
    अब तेल में जीरा डालकर भूनें. इसके बाद प्याज, हरी मिर्च, हींग और लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें.
  4. 4
    जब प्याज भुन जाए, तो उसमें टमाटर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें. मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकने दें.
  5. 5
    जैसे ही मसालों में से तेल अलग होता दिखने लगे तो उसमें सभी कटी सब्जियां डालकर एक बड़े चम्मच से चलाकर अच्छी तरह मिलाएं.
  6. 6
    फिर एक प्लेट से कड़ाही को ढककर मध्यम आंच पर 10 से 15 मिनट तक सब्जियां पकाएं. बीच-बीच में सब्जी चलाकर देखें. जब ये नर्म होकर पक जाएं तो प्लेट हटा दें.
  7. 7
    अब सब्जी में गरम मसाला डालकर मिक्स करें और सब्जी के पानी को मध्यम आंच पर सूखने दें.
  8. 8
    इसके बाद सब्जी में पनीर के टुकड़े डालकर मिलाएं और 5 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.
  9. 9
    तैयार है गर्मागर्म पनीर वाली मिक्स वेज.
#paneer mix veg #paneer #green vegetables #indian food
View Full Version