लंच में बनाइए पत्तागोभी के कोफ्ते की सब्जी
आपने लौकी के कोफ्ते तो कई बार बनाए होंगे पर शायद ही कभी पत्तागोभी के कोफ्ते बनाकर इसकी सब्जी बनाई होगी. ये खाने में बहुत ही उम्दा लगते हैं.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- कोफ्ते बनाने के लिए:
- 1 छोटी पत्तागोभी
- 2 कटोरी बेसन
- 2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), नमक स्वादानुसार , पानी घोल बनाने के लिए, तेल तलने के लिए, ग्रेवी बनाने के लिए:
- 1 प्याज
- 1 टमाटर
- 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 2 हरी मिर्च
- 1/2 टीस्पून साबुत जीरा
- 1/4 टीस्पून हल्दी
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टीस्पून जीरा पाउडर
- 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
- 1 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले एक कटोरी में पत्तागोभी को बारीक काट लें.
-
2
अब इसमें बेसन, हरी मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
-
3
अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए इसका घोल बनाएं.
-
4
मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
-
5
तेल के गरम होते ही कोफ्ते डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
-
6
तैयार हैं पत्तागोभी के कोफ्ते.
-
7
अब ग्रेवी बनाने के लिए प्याज, अदरक-लहसुन, टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट बना लें.
-
8
मीडियम आंच में उसी पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
-
9
तेल के गरम होते ही जीरा डाल दें.
-
10
जीरे के चटकते ही तैयार पेस्ट डालकर अच्छे से भूनें.
-
11
हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और धनिया पाउडर मसाला भूनें.
-
12
जैसे ही मसाला तेल छोड़ने लगे, पानी डालकर उबालें.
-
13
पानी उबलकर जब आपकी ग्रेवी के अनुसार तैयार हो जाए तब इसमें गरम मसाला और कोफ्ते डालकर 2 मिनट बांद आंच बंद कर दें.
-
14
तैयार है पत्तागोभी के कोफ्ते ही सब्जी. गर्मागरम रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.
#pattagobhi ke kofte ki sabji cabbage kofte recipe in hindi
#indian kitchen
#indian recipe
#pattagobhi
#cabbage
#pattagobhi ke kofte
#cabbage kofte