Full Version →

पंजाबी मशरूम करी

दाल-सब्‍जी वेज

मशरूम का एक मजेदार टेस्ट है पंजाबी मशरूम करी. इसे बनाने में कोई झंझट नहीं होता और जायके के मामले में यह रेसिपी उम्दा है.

Servings
1 - 2
★ 4.5
Rating
163 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    मशरूम को एक गीले कपड़े से पोंछकर साफ करें. फिर इन्हें काट लें.
  2. 2
    गैस पर पैन में तेल गर्म कर लें. इसमें जीरा, दालचीनी, बड़ी इलायची, इलायची और तेजपत्ते डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
  3. 3
    जब तेजपत्ते का रंग बदल जाए तो इसमें प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर पकाएं.
  4. 4
    पेस्ट का रंग सुनहरा होने के बाद इसमें टमाटर प्यूरी, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर मिक्स करके पकाएं.
  5. 5
    जब ग्रेवी से तेल अलग होता दिखने लगे तो इसमें मशरूम डालकर मिलाएं.
  6. 6
    अब मशरूम में दही फेंटकर डालें. इसे 2 से 3 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
  7. 7
    इसके बाद सब्जी में आवश्याकतानुसार पानी डालकर मिलाएं और इसे ढक दें.
  8. 8
    अब धीमी आंच पर 15 से 20 मिनट तक सब्जी पकने दें.
  9. 9
    जब मशरूम नर्म होकर पक जाएं तो पैन से ढक्कन हटा दें.
  10. 10
    अब सब्जी में कसूरी मेथी और गरम मसाला डालकर मिक्स करके गैस बंद कर दें.
  11. 11
    तैयार है पंजाबी मशरूम करी. इसे धनिया पत्तियों से सजाकर रोटी, पराठे, नाना या चावल के साथ सर्व करें.
#punjabi mushroom curry #mushroom curry #curry recipes #punjabi mushroom curry recipe #mushroom curry recipe #punjabi mushroom curry recipe in hindi #indian recipes #punjabi recipes
View Full Version