Full Version →

प्याज बेसन की सब्जी

दाल-सब्‍जी वेज

अधिकतर लोग प्याज खाना बेहद पसंद करते हैं, चाहे वो पकौड़े के तौर पर हो या फिर अचार के रूप में. अब हम आपको बता रहे हैं बेसन प्याज की लजीज सब्जी. जानें रेसिपी...

Servings
2 - 4
★ 3.6
Rating
90 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  2. 2
    तेल के गरम होते ही जीरा, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और प्याज डालकर भूनें. (आलू बेसन की सब्जी बनाने की विधि)
  3. 3
    हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें.
  4. 4
    टमाटर डालें और इसे सॉफ्ट होने तक लगातार भूनें. (बेसन वाली अरबी)
  5. 5
    पानी मिलाकर दो से तीन मिनट तक ढककर पकाएं ताकि मसाले अच्छे से पक जाए. (घर पर बनाएं तंदूरी स्टाइल सोया चाप)
  6. 6
    दूसरी ओर पकौड़ा बनाने के लिए एक बर्तन में बेसन, प्याज, हरी मिर्च, अजवाइन, अदरक-लहसुन का पेस्ट, धनिया पत्ती, नमक, चुटकीभर लाल मिर्च पाउडर और हल्दी मिलाकर घोल बना लें. (बेसन वाली गोभी)
  7. 7
    तय समय के बाद पकौड़ा बनाते जाएं और ग्रेवी में डालते जाएं. थोड़ा पानी और डालकर तीन से चार मिनट तक दोबारा ढक्कर पकाएं.
  8. 8
    गरम मसाला मिलाएं और धनिया पत्ती से गार्निश कर आंच बंद कर दें. (बेसन खंडियां)
  9. 9
    तैयार है बेसन प्याज की सब्जी. चावल या पराठे के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#pyaaj #onion #indian kitchen #indian recipe #besan pyaaj ki sabji recipe in hindi #ginger-garlic paste #besan wali arbi #aalu besan ki sabji #besan ki kadhi #besan ke pakode #besan ka chila #besan wali gobhi #besan ke laddu #besan khandiya #besan ka dhokl
View Full Version