Full Version →

वरण (महाराष्ट्र की दाल)

दाल-सब्‍जी वेज

अरहर की दाल को महाराष्ट्र में नारियल के पेस्ट के साथ बनाया जाता है और चावल के साथ इसका स्वाद बेहतरीन आता है. तो आप भी बनाकर देखें इस पारंपरिक डिश को.

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
289 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    अरहर की दाल (तुअर दाल) साफ करके धो लें और प्रेशर कूकर में 3 कप पानी डालकर उसमें दाल डालें. फिर ढक्कन बंद करके कूकर गैस पर मध्यम आंच पर रख दें. 3 से 4 सीटी आने पर गैस बंद कर दें.
  2. 2
    एक पैन में तेल गर्म करें. उसमें राई और जीरे का तड़का लगाकर करी पत्ता भूनें.
  3. 3
    फिर हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट भूनकर उसमें नारियल का पेस्ट, हल्दी पाउडर और नमक मिलाकर मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकाएं.
  4. 4
    जब तड़का पककर लाल होने लगे तो उसमें उबली हुई अरहर की दाल (तुअर दाल) डाले और मिक्स करके एक उबाल आने तक पकाएं.
  5. 5
    अब गैस बंद कर दें. वरण (महाराष्ट्रियन दाल) तैयार है. अब इसे भात (चावल) के साथ खाएं.
#indian cuisine #dal #curry #maharashtrain food
View Full Version