Full Version →

घर में बनाना सीखिए रेस्टोरेंट जैसी मटर पनीर की सब्जी

दाल-सब्‍जी वेज

मटर पनीर की सब्जी बहुत लाजवाब लगती है. ढाबे और रेस्टोरेंट में इसकी डिमांड ज्यादा होती है. अगर आप उससे भी ज्यादा टेस्टी मटर पनीर घर में ही बनाना चाहते हैं तो यह रेसिपी खास आपके लिए है.

Servings
1 - 2
★ 3.9
Rating
303 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    रेस्टोरेंट जैसा लजीज मटर पनीर बनाने के लिए सबसे पहले इसकी ग्रेवी बनाएंगे.
  2. 2
    इसके लिए एक पैन में 2 चम्मच तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें.
  3. 3
    इसमें प्याज डालकर 1-2 मिनट तक चलाते हुए भूने. प्याज को हल्का ट्रंस्पैरेंट होने तक पकाना है.
  4. 4
    फिर इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर तक पकाएं.
  5. 5
    इसके बाद हरी मिर्च, टमाटर और एक चम्मच नमक डालकर पैन को 2-3 मिनट तक ढक दें. - आंच बंद कर दें और प्याज, टमाटर के मिश्रण को ठंडा करने के बाद पीस लें.
  6. 6
    प्यूरी तैयार है.
  7. 7
    अब बनाएंगे मटर पनीर. इसके के लिए कड़ाही में 2 बड़ा चम्मच तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें.
  8. 8
    इसमें जीरा डालकर तड़काएं. इसके बाद तेल में लाल मिर्च पाउडर डालें और तुरंत बाद तैयार ग्रेवी डाल दें. ऐसा करने से ग्रेवी का रंग लाल आएगा.
  9. 9
    प्यूरी डालने के बाद इसे अच्छी तरह तेल में मिला लें.
  10. 10
    इसके बाद प्यूरी में धनिया पाउडर और हल्दी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  11. 11
    मसाले मिलाने के बाद ढककर 2-3 मिनट तक ग्रेवी को पकाएं.
  12. 12
    बीच में एक बार चला लें.
  13. 13
    ढक्कन हटाकर ग्रेवी को तब तक पकाएं जब तक ग्रेवी आधी न हो जाए और इसका रंग न बदल जाए. इस बाद का ध्यान रखें कि ग्रेवी को चलाते रहना है. आंच भी तेज रखें.
  14. 14
    जब ग्रेवी तेल छोड़ दे तो इसमें पनीर और हरी मटर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  15. 15
    अगर ताजी मटर डाल रहे हैं तो इसे उबाल लें.
  16. 16
    पनीर और हरी मटर के बाद इसमें एक कप पानी डालें और अच्छी तरह मिला लें.
  17. 17
    मिनट तक पकाने के बाद कड़ाही को ढक दें.
  18. 18
    3 मिनट और पकाने के बाद ढक्कन हटार इसमें गरम मसाला व धनियापत्ती डालकर मिलाएं.
  19. 19
    2 मिनट तक ढककर पकाएं और आंच बंद कर दें.
  20. 20
    तैयार है रेस्टोरेंट स्टाइल वाली मटर पनीर.
  21. 21
    नान , रोटी या चावल के साथ मटर पनीर का लुत्फ लें.
#how to make restaurant and dhaba style matar paneer at home recipe in hindi #dhaba style matar paneer ki recipe in hindi #matar paneer in dhaba style #ढाबा स्टाइल मटर पनीर की सब्जी #secret recipe of matar panir in dhaba style #restaurant style matar panir
View Full Version