लंच या डिनर में ऐसे बनाइए शलजम की सब्जी
ठंड के मौसम में आने वाली शलजम का लजीज जायका चखने के लिए बनाएं यह शलजम की सब्जी.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 4 से 5 शलजम
- 2 टमाटर बारीक कटे हुए
- 2 प्याज बारीक कटे हुए
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटी चम्मच चीनी
- स्वादानुसार नमक, तेल या मक्खन
🍳 विधि
-
1
शलजम को धोकर काट लें.
-
2
गैस पर कूकर में तेल या मक्खन गर्म करें. इसमें हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर फ्राई करें.
-
3
अब कूकर में प्याज डालकर सुनहरा होने तक मध्यम आंच पर पकाएं.
-
4
इसके बाद टमाटर, हल्दी, धनिया, लाल मिर्च, जीरा पाउडर और नमक डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं.
-
5
फिर कूकर में शलजम डालकर मिक्स करें.
-
6
अब एक कप पानी डालकर कूकर का ढक्कन लगाकर आंच तेज कर दें.
-
7
कूकर में 2 सीटी आने के बाद आंच धीमी कर दें. एक और सीटी आ जाए तो गैस बंद कर दें.
-
8
कूकर का प्रेशर खत्म होने के बाद इसका ढक्कन खोलकर, सब्जी में चीनी डालकर चलाएं.
-
9
सब्जी को सूखा करने के लिए कूकर को गैस पर मध्यम आंच में रखकर, इसका पानी सुखा लें.
-
10
तैयार है शलजम की सब्जी, इसे हरी धनिया से गार्निश करके रोटी या पराठे के साथ परोसें.
#shalgam ki sabzi
#veg recipe
#indian food recipe
#shalgam ki sabzi recipe
#shalgam ki sabzi recipe in hindi