सोया बड़ी (सोया चंक)
सोया चंक को सूखी सब्जी में बनाया जा सकता है. इसे चाहे तो आप रोटी के साथ खाएं या ऐसे ही, ढेर सारी सब्जियों से बनी ये डिश बच्चों को भी पसंद आती है.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- सोया बड़ी: 200 ग्राम, खीरा: 150 ग्राम, प्याज 100 ग्राम, हरा धनिया: 70 ग्राम, हरी मिर्च: 25 ग्राम, नींबू का रस: दो छोटे चम्मच, नमक और काली मिर्च: स्वादानुसार
🍳 विधि
-
1
सोया चंक को 15 मिनट तक पानी में भिगोने के बाद उबालें. हरा धनिया, प्याज, खीरा और हरी मिर्च काटें.
-
2
एक बड़े बरतन में सारी सब्जियां, सोया बड़ी, नमक, काली मिर्च और नींबू का रस डालें. सारी सामग्री को मिलाकर पुदीने से सजाएं. ठंडा कर परोसें.
#Soya Chunk
#veg recipe
#veg dish