आलू-फूलगोभी की सब्जी परांठे, पूरी के साथ बहुत टेस्टी लगती है. पेश है इसकी आसान रेसिपी जो आपको इस हर दिल अजीज सब्जी का बेहतरीन स्वाद देगी.
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
612 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
250 ग्राम फूलगोभी कटी हुई
3 आलू, एक प्याज छिला और बारीक कटा हुआ
2 हरी मिर्च बारीक कटी
2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
2 टमाटर बारीक कटे हुए, एक छोटा चम्म्च जीरा
1 से 2 तेज पत्ते, एक चुटकी हींग, एक चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
2 चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, स्वादानुसार नमक, आधी कटोरी हरा धनिया बारीक कटा, तेल
🍳 विधि
1
फूलगोभी को काट लें और गर्म पानी में थोड़ा नमक मिला कर कटी हुई गोभी को उसमें डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें.
2
इसके बाद आलू छीलकर काट लें, और इनको पानी से अच्छी तरह धो लें और कुछ देर के लिए पानी में रहने दें.
3
अब गैस पर एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, तेज पत्ता व हींग डालकर फ्राई करें.
4
फिर कटी प्याज और हरी मिर्च डाल कर प्याज को गुलाबी होने तक लगभग 3 से 4 मिनट मध्यम आंच पर भूनें.
5
इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट डाल कर 2 मिनट फ्राई करें. फिर टमाटर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डाल कर मसाले को 5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
6
अब मसाले में फूलगोभी और आलू को डाल कर मसाले एक बड़े चम्मच से चलाते हुए अच्छी तरह मिक्स करके 5 मिनट तक सब्जी को फ्राई होने दें.
7
सब्जी में एक बड़ा चम्मच पानी डाल कर पैन को ढक दें और धीमी आंच पर लगभग 15 मिनट तक आलू-फूलगोभी पकने दें.
8
जब आलू-फूलगोभी पक कर नर्म हो जाए, तो पैन से ढक्कन हटाकर सब्जी में गरम मसाला पाउडर मिलाकर चलाएं और मध्यम आंच पर उसका सारा पानी सुखाकर गैस बंद कर दें.