खाने के स्वाद में चारचांद लगा देगा ये भरवां हरी मिर्च का स्वाद. इसे आप एक हफ्ते तक स्टोर कर भी रख सकते हैं. पकवानगली में जानें भरवां हरी मिर्च की रेसिपी.
Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
21 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
100 ग्राम हरी मिर्च, दो छोटी चम्मच राई, दो छोटा चम्मच जीरा, दो छोटा चम्मच सौंफ, एक छोटा चम्मच मेथी दाना, एक छोटा चम्मच अमचूर, एक चौथाई छोटा चम्मच हींग, आधी छोटी चम्मच हल्दी, नमक स्वादानुसार, दो बड़ा चम्मच नींबू का रस, तेल तलने के लिए
🍳 विधि
1
सबसे पहले धीमी आंच में तवा गरम करने के लिए रखें.
2
तवे के गरम होते ही मेथी, सौंफ, जीरा और हींग डालकर सूखा ही भून लें. (खाने में जरूर शामिल करें हरी मिर्च)
3
भुने मसालों को ठंडाकर मिक्सर जार में पीस लें.
4
तैयार पाउडर में अब अमचूर, नमक और हल्दी मिलाएं. (नींबू हरी मिर्च का अचार)
5
अब हरी मिर्च को धोकर डंठल अलग कर दें और फिर लंबा चीरा लगाएं. ध्यान रखे कि मिर्च के दो टुकड़े न हो जाए.
6
चाकू या चम्मच की मदद से मिर्च के अंदर मसाला भरें. (बेसन की भरवां मिर्च)
7
आप चाहें तो मिर्च को लंबा ही रख सकते हैं या फिर इसके दो टुकड़े भी कर सकते हैं.
8
मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. (ऐसे ताजी रखें हरी मिर्च)
9
तेल के गर्म होते ही मिर्च डालें और हल्के हाथों से कड़छी चलाते हुए भूनें. सात से आठ मिनट तक ढककर पकाएं.
10
बीच-बीच में ढक्कन हटा के जरूर देखते रहें. (हरी मिर्च के पकौड़े)
11
मिर्च के हल्के गोल्डन ब्राउन होते ही बाकी का बचा मसाला भी डाल दें.
12
मसाला भुन जाने के बाद नींबू का रस मिलाएं. 2 मिनट तक और पकाएं और आंच बंद कर दें. (पंजाबी भिन्डी मसाला)
13
तैयार है भरवां हरी मिर्च.
14
नोट:
15
मिर्च लंबी और मोटी ही लें क्योंकि यह ज्यादा तीखी नहीं होती हैं और मसाला भरने में भी आसानी होती है.
#green chillies#stuffed green chillies recipes in hindi pakwangali#indian kitchen#indian recipe#side way dish#hari mirch ka achaar#hari mirch ka thecha#hari mirch ka marwari achaar#hari mirch ka paratha parantha#besan ki bharwan mirch#hari mirch