सब्जियों को अलग-अलग ढंग से बनाया जाए तो खाने का मजा बढ़ जाता है. ये
रेसिपी भरवां शिमला मिर्च की है, जिसे बनाने में भी ज्यादा वक्त नहीं
लगता.
Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
717 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
3-4 शिमला मिर्च
2 बड़े चम्मच उबली हुई चने की दाल
2 बड़े उबले मैश किए आलू
2 बड़े चम्मच पनीर मैश किया हुआ, बारीक कटे 2 बड़े प्याज
1 छोटा चम्मच पावभाजी मसाला
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक और 3 बड़े चम्मच तेल
🍳 विधि
1
शिमला मिर्च को ऊपर से काटकर अंदर से बीज निकाल दें.
2
अब पैन में थोडा तेल गरम करें. इसमें प्याज को गुलाबी होने तक भूने. पावभाजी मसाला और बाकी सामग्री मिलाकर 5-6 मिनट भूनें और आंच बंद कर दें.
3
अब शिमला मिर्च में तैयार मसाला भर दें. पैन में बचा तेल डालें. उसमें शिमला मिर्च डाल कर ढक दें और बीच-बीच में पलटते रहें. जब शिमला मिर्च मुलायम हो जाएं, तो आंच बंद कर दें.