Full Version →

तरबूज के छिलकों की लाजवाब सब्जी

दाल-सब्‍जी वेज

तरबूज के गूदे की तरह इसके छिलके से भी शानदार चीज बनाई जाती है. छिलके के हरे हिस्से को छीलकर फेंक दें और बाकि बचे सफेद गूदे से शानदार चटपटी सब्जी बनाने का तरीका सीख लें.

Servings
2 - 4
★ 2.5
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले तरबूज के छिलकों को तरबूज से अलग कर लें.
  2. 2
    इसके बाद तरबूज के छिलकों का हरा वाला भाग छीलकर निकाल लें.
  3. 3
    अब एक बाउल में सारे छिलकों को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें.
  4. 4
    इसके बाद एक पैन में तेल डालकर मीडियम आंच पर चढ़ाएं.
  5. 5
    तेल के गरम होते ही आंच कम कर इसमें जीरा, लाल मिर्च, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, अदरक-लहसून का पेस्ट डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें.
  6. 6
    इसके बाद तरबूज के टुकड़ों को डालें और अच्छी तरह से मिला लें.
  7. 7
    अब इसमें नमक, हल्दी, पानी डालकर मिलाएं और ढक कर मीडियम आंच पर पकाएं.
  8. 8
    इसके बाद चीनी डालें और अच्छी तरह से बीच-बीच सें चलाते हुए पकाएं.
  9. 9
    पानी के सूखते ही आंच बंद कर दें.- तैयार सब्जी को रोटी, पराठा, पूड़ी या कचौड़ी के साथ खाएं.
#How to make watermelon peel tikhi chatpati sabzi recipe in hindi #watermelon peel tasty sabzi recipe #easy watermelon peel sabzi recipe.
View Full Version